डॉ. सी पी ठाकुर ने कालाजार उन्मूलन के लिए बेहतर काम किया है-नीतीश कुमार

by TrendingNews Desk

राज्य से कालाजार खत्म होने तक मुहिम जारी रहेगी| ये बातें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कही है| सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि साल 2005 में शासन संभालते ही उन्होंने कालाजार और पोलियो उन्मूलन के लिए अभियान चलाया|उन्होंने कहा कि आज बिहार और देश से पोलियो खत्म हो चुका है| मुख्यमंत्री ये बातें पद्मश्री से सम्मानित डॉक्टर सी पी ठाकुर के सम्मान में आयोजित समारोह में बोल रहे थे|  इस मौके पर सीएन ने उन्हें सम्मानित भी किया| नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य में कालाजार उन्मूलन के लिए सी पी ठाकुर की अध्यक्षता में ही कमेटी बनी थी|सी पी ठाकुर की प्रशंसा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कालाजार से बिहार को मुक्त कर ही हमलोग उन्हें सच्चा सम्मान दे सकते हैं|

डॉक्टर ठाकुर को कालाजार के शोध को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने हाल मे ही उन्हें लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया था| इसी को लेकर उन्हें सम्मानित किया गया|

इस मौके पर सीएम ने सी पी ठाकुर की तारीफ की और कहा  कि ये जिस भी क्षेत्र में गए वहां सफलता पायी| उन्होंने कहा कि डॉक्टर ठाकुर बेहतर चिकित्सक के साथ-साथ कुशल राजनेता भी रहे हैं| इस मौके पर मुख्यमंत्री ने राज्य के डॉक्टरों से चिकित्सा व्यवस्था को बेहतर बनाने में सहयोग करने की अपील की| उन्होंंने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ग्यारह साल पहले एक महीने में 39 मरीज आते थे,जिसकी संख्या बढ़कर  आज दस हजार हो गई है|

सीएम एनडीए में आज जाएं तो स्वागत है

सम्मान समारोह के मौके पर हल्के फुल्के अंदाज में राजनीति की भी चर्चा खूब हुई| डॉक्टर सी पी ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि सीएम जब पीएम के भोज में दिल्ली गए थे तो लोग मुझसे पूछ रहे थे कि नीतीश कुमार भाजपा के साथ आएंगे क्या? सी पी ठाकुर ने कहा कि पूछने वालों को हमने कहा कि अगर वो हमारे साथ आते हैं तो उनका स्वागत है| उनके साथ हमलोग काम कर चुके हैं और मुख्यमंत्री के तौर पर वो अच्छा काम कर रहे हैं|