डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय को यूपी बीजेपी की कमान

by Mahima Bhatnagar

केंद्रीय कैबिनेट में शामिल डॉ.महेंद्र नाथ  पाण्डेय को यूपी बीजेपी का नया अध्यक्ष बनाया गया है। डॉ.महेंद्र नाथ  पाण्डेय ने 2014 लोकसभा में बीजेपी के टिकेट पर यूपी के चंदौली से चुनाव जीता था। वर्तमान में महेंद पाण्डेय मोदी कैबिनेट का हिस्सा हैं। वे जल्द ही कैद्रीय कैबिनेट से इस्तीफा देकर यूपी  बीजेपी की कमान सभालेगें।

यूपी की कमान सौपे जाने पर महेंद्र प्रसाद ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता प्रदेश में पार्टी को मजबूत करना होगा।डॉ.महेंद्र पाण्डेय को RSS  एंव अमित शाह का करीबी बताया जा रहा है।  महेंद्र पाण्डेय की क्षमता का  असली इम्तेहान  तो 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में पार्टी  वर्तमान परफॉरमेंस को कायम रखना होगा।

दरअसल 2017 के यूपी विधानसभा में मिली जीत के बाद पूर्व प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य को आदित्यनाथ मंत्रीमंडल में शामिल कर लिया गया था जिसके बाद से ही यूपी में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार की खोजबीन जारी थी।