मुजफ्फरपुर में मनचलों ने की लड़की से छेड़खानी,वीडियो वायरल

by TrendingNews Desk

मुजफ्फरपुर में मनचलों ने एक स्कूली छात्रा से सरेआम छेड़खानी की और वीडियो भी बना लिया| मनचलों ने उस वीडियो को वायरल भी कर दिया| मामला शहर से सटे सीतामढ़ी एरिया के बूढ़ी गंडक नदी पर स्थि रेल पुल का है| जहां लड़की अपने व्वॉय फ्रेंड के साथ जाती है तभी वहां मौजूद मनचले पहले तो लड़की के दोस्त की पिटाई कर देते हैं फिर बाद में लड़की से छेड़खानी करते हैं|
मनचलों ने जो वीडियो वायरल किया है उसमें ये साफ दिखाई दे रहा है कि कैसे मनचले लड़की से छेड़खानी कर रहे हैं|
सोशल साइट पर करीब डेढ़ मिनट का ये वीडियो पिछले 25 मई से वायरल हो रहा है। लेकिन, अब तक इस मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि शहर के एक प्राइवेट स्कूल की लड़की स्कूल ड्रेस में अपने साथी के साथ रेल पुल पर है।
इसी दौरान वहां पहुंचे कुछ मनचले पहले उसके साथी की पिटाई करते हैं। लड़की और उसका दोस्त दोनों बार-बार मनचलों को सॉरी बोल रहे हैं। लेकिन मनचले नहीं मानते हैं और लड़के की पिटाई करने के बाद लड़की से छेड़खानी करते हैं।

जानकारी के मुताबिक इस इलाके में आए दिन इस तरह की घटना होती है। स्कूल और कॉलेज के लड़के और लड़कियां शहर से सटे फोरलेन के किनारे इन इलाकों में घूमने के लिए अक्सर पहुंचते हैं। असामाजिक तत्व इनके साथ गलत बर्ताव करते हुए न सिर्फ इनकी पिटाई करते हैं, बल्कि छेड़खानी जैसी घटना को अंजाम देते हैं। कुछ मनचले वीडियो वायरल करने की धमकी देकर गलत हरकत भी करते हैं।