नेशनल क्रश बनने के बाद अब बॉलीवुड में एंट्री के लिए तैयार हैं रश्मिका मंदाना

by Mahima Bhatnagar
Rashmika mandana

नई दिल्ली। नेशनल क्रश बनकर लाखों दिलों पर राज करने वाली रश्मिका मंदाना किसी ना किसी Reason से चर्चा में रहती ही है, आज कल हर किसी की जुंबांन पर एक ही है नाम है वो है साउथ इंडियन ऐक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का…यह बात कमाल की है कि वो 25 साल से भी कम उम्र में नेशनल क्रश बन चुकी हैं। चाहे साउथ हो, या नार्थ या फिर विदेशों में रहने वाले लोग…. हर कोई इनका दिवाना है। इस क्यूट सी लड़की की स्माइल ही लोगों के दिलों में हलचल मचा जाती है। अब यही साउथ एक्ट्रेस बॉलीवुड में एंट्री कर रही हैं। जी हां अब ये आपको बॉलीवुड की फिल्मों में भी जल्द नजर आने वाली हैं।

इसे भी पढ़ें: कोरोना काल में अटकी ये फिल्में, बॉलीवुड के दांव पर लगे इतने करोड़ रुपये

उनकी बॉलीवुड की पहली फिल्म है मिशन मजनू जिसकी आधे से ज्यादा शूटिंग पूरी हो चुकी है। जिसके बाद वो अपनी दूसरी फिल्म गुड बाय की शूटिंग में जुट गई हैं। जाहिर बात है कि, नॉर्थ इंडिया में जो उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं उसी के कारण उन्हें बड़े प्रोजेक्ट के साथ बॉलीवुड में लॉन्च किया जा रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि, उन्हें ये मौका कब और कैसे मिला।

दरअसल रश्मिका को बॉलीवुड का चांस उस समय मिला जब उन्हें गूगल ने नेशनल क्रश का खिताब दिया था, लॉकडाउन के टाइम में उन्हें मिशन मजनू का ऑफर दिया गया, जिसके लिए उन्होंने हां कर दी। इसके बाद उन्हें दूसरी फिल्म मिली जो वो बिग बी अमिताभ के साथ करेंगी। गूगल ने उन्हें नेशनल क्रश का खिताब देकर लोगों के बीच काफी फेमस कर दिया है। खास बात ये है कि, रश्मिका की इसी स्माइल और क्यूटनेस को देखने के लिए लोग उनकी मूवी का इंतजार कर रहे हैं। आप रश्मिका की फिल्म के लिए कितने एक्साइटेड है आप हमे तुरंत कमेंट कर के बताए।

इसे भी पढ़ें: कंगना: बॉक्स ऑफ़िस पर कामयाबी से लेकर विवादों तक