छेड़खानी से तंग लड़की ने की खुदकुशी की कोशिश

by TrendingNews Desk

नवादा में छेड़खानी से परेशान छात्रा ने खुदकुशी करने की कोशिश की है| गंभीर हालत में लड़की को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है| घटना जिले के ओढ़नपुर गांव की है| परिजनों के मुताबिक छात्रा ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से बाहर जाती है, जहां  पड़ोस में रहने वाला युवक उसे रोजाना परेशान करता है| पीड़िता ने इस बात की शिकायत अपने परिजनों से की,जिसके बाद परिजनों ने लड़के को कई बार समझाया लेकिन वो अपनी आदतों से बाज नहीं आया| उसने लड़की को बदनाम करने की धमकी भी दी| इस बात से तंग आकर लड़की ने कमरे में फांसी का फंदा डालकर खुदुकुशी की कोशिश की,लेकिन घरवालों ने उसे बचा लिया| परिजनों ने इस मामले में लड़के के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करा दिया है|