लंदन में रामविलास का हुआ दिल का ऑपरेशन,सेहत में सुधार

by TrendingNews Desk

केंद्रीय खाद्य मंत्री रामविलास पासवान के दिल का ऑपरेशन हुआ है| ये ऑपरेशन ब्रिटेन के रॉयल ब्राम्पटन अस्पताल में हुआ है| परिवार वालों का कहना है कि रामविलास पासवान की सर्जरी सफल रही है और उनके सेहत में सुधार हो रहा है|सत्तर साल के रामविलास पासवान के पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक वो अब आईसीयू से बाहर आ गए हैं| उनकी सेहत में लगाातर सुधार हो रहा है| उनके दिल के वाल्व में रिसाव था और इसे रोकने के लिए दिल में एक डिवाइस लगाने के लिए ये सर्जरी हुई है| सेहत खराब रहने के चलते पासवान 14 जून तक लीव पर हैं और इस बीच उनके मंत्रालय का काम केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह को दिया गया है|