सड़क दुर्घटना में 5 लोगों की दर्दनाक मौत

by TrendingNews Desk

लखीसराय जिल में एक भीषण सड़क दुर्घटना में 5 लोगों की मौत मौके पर ही हो गई| जबकि इस दुर्घटना में 10 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए| घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है| हादसे में शामिल लोग मुजफ्फरपुर के गोपालपुर मुसहरी प्रखंड के तरौरा गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं| ये लोग देवघर के बैद्यनाथ धाम से बच्चों को मुंडन कराकर घर लौट रहे थे| इसी दौरान जिले के महिसोना गांव के पास ड्राइवर ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया और सड़क के किनारे खड़े ट्रक को सीधी टक्कर मार दी|
पुलिस ने जानकारी दी है कि इस घटना में मौके पर ही 5 लोगों की मौत हो गई जबकि 10 गंभीर रुप से घायल हो गए| घायलों में 4 की हालत गंभीर बतायी जा रही है| मृतकों में दो महिला,एक बच्ची और दो पुरुष शामिल हैं|