धरा गया वांछित नक्सली, अब जेल में होगा हिसाब-किताब

by TrendingNews Desk
बिहार

रोहतास: राज्य में पुलिस की मुश्तैदी रंग ला रही है। अब सासाराम में पुलिस ने एक हार्डकोर नक्सली को धर दबोचा है। इस हार्डकोर नक्सली का नाम सुनील यादव उर्फ भोलू है। पुलिस ने इसे बड्डी थाना क्षेत्र के बड्डी गांव से पकड़ने में सफलता हासिल की है। सुनील यादव की तलाश पुलिस को कई मामलों में थी। पुलिस ने इस हार्डकोर नक्सली के पास से एक कट्टा और 10 कारतूस भी बरामद किया है।

यह भी पढ़ें – खुल गया लालू के लिफाफे का राज़, सुमो ने यह बताया है…

सुनील यादव पिछले कुछ दिनों से अपने नक्सली संगठन को मजबूत करने में जुटा था। अभी हाल ही में इसने एक ठेकेदार से रंगदारी भी मांगी थी। कई थानों में इस वांछित नक्सली के खिलाफ केस दर्ज है। फिलहाल पुलिस इस गिरफ्तारी को काफी अहम मान रही है। पुलिस उससे पूछताछ कर उसके नक्सली साथियों के बारे में जानकारियां जुटाने में जुटी है।