नहीं बिकेगा ये बिहार का IAS, बिना दहेज़ होगी शादी

by TrendingNews Desk

देश भर में सबसे अधिक दहेज़ लेने वालो में आईएएस-आईपीएस  जैसे अफसर सुमार है। इनकी भाव सुनके आप दंग रह जायेंगे। अगर हम बात करे बिहार की तो यहाँ का भाव सभी राज्यों की तुलना में काफी अधिक है। यदि आईएएस-आईपीएस दामाद राजपूत ,भूमिहार,कुर्मी,यादव, या कायस्त हो तो ऑफर रेट कई गुना बढ़ जाता है। इन कोटि के दामादो को कम से कम पांच सात करोड़ तो मिल ही जाते है।

इस बार आईएएस दामाद भी है वही बिहार भी है मगर खबर कुछ आँख खोलने वाली है। यहाँ हमे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दहेजबंदी मिशन का असर देखने को मिला है। जहाँ आईएएस विवेक कुमार इससे ज्यादा प्रभावित है। उनके और उनके परिवार वालो ने फैसला लिया है की वो दहेज़ नहीं लेंगे। बता दे विवेक बिहार के औरंगाबाद से है और  उनके पिता वीरेन्द्र कुमार सिंह औरंगाबाद के नवीनगर से जदयू के विधायक है। माँ हाउसवाइफ है। तथा पिता वीरेन्द्र सिंह औरंगाबाद से पहले सांसद भी रह चुके है।

यह भी पढ़ें-एक दूजे के हुए विराट-अनुष्का,लगा बधाईयों का तांता

विवेक ने 2015 में सिविल सर्विसेज परीक्षा में 80 वां स्थान प्राप्त किया था। आईएएस होने से पहले विवेक एमबीबीएस कर डॉक्टर बने थे। लेकिन जिंदगी का मक्सद आईएएस बनना था जो उन्होंने पूरा किया। आईएएस  विवेक को पश्चिम बंगाल का कैडर मिला है। अभी वो मीदनपुर में पोस्टेड है।