कितने अजीब रिश्ते हैं यहां पे! पहली पत्नी के साथ तीन दिन,दूसरी के साथ भी तीन दिन

by TrendingNews Desk

कहते हैं कि रिश्ते भी अजीब होते हैं आदमी अपनी स्वार्थ में अंधा हो जाता है और सारी सामाजिक मर्यादाओं को तोड़ देता है| लेकिन जब उसी रिश्ते की आग समय के साथ फैलने लगती है तो वो आदमी का जीना मुहाल कर देती है| मामला पटना का है जहां एक शख्स ने पहली शादी के रहते हुए भी प्यार के चक्कर में पड़कर दूसरी शादी कर ली| दोनों बीवियों से वो ये बात छुपाता रहा लेकिन आखिर कबतक ये बात छिपती| आखिरकार एक दिन उसकी दोनों पत्नियां थाने पहुंच गईं और न्याय की गुहार लगाने लगीं| दोनों बीवियां पति का साथ और प्यार चाहती थीं| थाने में दोनों पत्नियों ने शादी के सुबूत भी दिए| पुलिस के लिए भी ये मामला कम पेचीदा नहीं था| थाने में अपने अधिकारों के लड़ रही दोनों महिलाओं का ये ड्रामा 11 घंटों तक चला| आखिरकार काफी समझाने बुझाने के बाद दोनों पत्नियों ने ही इसका हल निकाला और ये तय हुआ कि दो शादी करने वाला ये शख्स तीन दिन पहली पत्नी के पास रहेगा जबकि तीन दिन वो दूसरी पत्नी के पास रहेगा और एक दिन वो अकेला रहेगा|
मामला क्या है?
पेशे से व्यवसायी इस शख्स की पहली शादी साल 1996 में ही हुई थी| इस दौरान उसके बच्चे भी बड़े हो गए| उसी दौरान इस शख्स को किसी और लड़की से प्यार हो गया और उसने अपनी पहली पत्नी को बिना बताए उससे शादी कर ली| और पहली पत्नी से झूठ बोलकर उसके पास जाने लगा| लेकिन अपनी जिम्मेदारियों से भाग रहे शख्स की झूठ आखिर कबतक छुपती| एक दिन पहली पत्नी ने थाने में अपनी पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया| पुलिस ने जब पति को बुलाकर पूछताछ की तो वो सारी बातों से मुकर गया लेकिन पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सारी बात बता दी|
पुलिस के सामने ही उस शख्स से लड़ रही दोनों पत्नियां को किसी तरह पुलिस ने दोनों को समझाया और सुलह कराई तो दोनों ने तय किया कि अरूण तीन दिन पहली पत्नी के साथ फिर दिन दूसरी पत्नी के साथ रहेगा, वहीं एक दिन अरूण अकेला ही रहेगा।