कुमकुम भारती ने विपक्षी को चटाई धूल!

by TrendingNews Desk

शेखपुरा नगर परिषद के अध्यक्ष के पद पर कुमकुम भारती विजयी हुई हैं| कुमकुम भारती और गंगा कुमार यादव ने मुख्य पार्षद पद के लिए नामांकन भरा और इस पद के लिए किए पार्षदों के चुनाव में कुमकुम भारती को 16 वोट मिले जबकि गंगा यादव को 11 वोट ही मिले| कुमकुम भारती के चेयरमैन बनते ही जदयू समर्थक खुशी के जश्न में डूब गए| वहीं राजद के खेमे में चेयरमैन के चुनाव में हार जाने के बाद समर्थको में गम का माहौल रहा|
आपको बताते दें कि कुमकुम भारती नगर क्षेत्र के वार्ड नं 18 से और कांग्रेस के दिग्गज नेता गंगा कुमार यादव वार्ड नं 23 से नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद हैं। वहीं उप मुख्य पार्षद के तौर पर अंजना देवी और राजन कुमार ने नामांकन पर्चा भरा। राजन को उप मुख्य पार्षद के तौर पर कुल 16 वोट और अंजना देवी को कुल 11 वोट मिले| राजन नगर परिषद के उप चेयरमैन के पद विजयी घोषित किये गए| जदयू के शेखपुरा विधायक रणधीर कुमार सोनी और शम्भू यादव की रणनीति ने विरोधियों को धूल चटाने में सफल रही|