तेजस्वी यादव का सुशील मोदी पर निशाना

by TrendingNews Desk

बिहार बीजेपी में गुटबाजी का नया दौर शुरु हो गया है| पार्टी से नाराज चल रहे दो सांसद कीर्ति आजाद और शत्रुघ्न सिन्हा ने सुशील मोदी पर निशाना साधा है| ताजा मामले में कीर्ति आजाद ने सुशील मोदी पर टिकट बेचने वालों का आरोप लगाने वालों को पार्टी से निकालने की चुनौती दी है| वहीं कीर्ति आजाद के इस तंज के बाद डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने भी इस सुशील मोदी पर दूसरों पर आरोप लगाकर अपना दाग छिपाने का आरोप लगाया है|
उन्‍होंने लिखा, ‘ये जनाब (सुशील मोदी) दूसरों पर झूठे आरोप ही इसलिए लगाते हैं, ताकि वर्षों से खुद पर लग रहे सैकड़ों संगीन, अनैतिक और गबन के काले चिट्ठों को छुपा सकें।’