ये TikTokers अब बने इन एप्स के स्टार्स

by Mahima Bhatnagar
Tiktokers

नई दिल्ली। टिकटॉक के इंडिया में बैन होने के बाद ना जाने कितने टिकटॉक स्टार्स थे, जो अपने लिए और अपने हुनर के लिए एक नया प्लेफॉर्म ढूंढ रहे हैं। लेकिन इनमें से कई स्टार्स ऐसे हैं जिन्हें टिकटॉक के बंद होने के बाद कई सारे ब्रांड ने साइन किया है। जिसके कारण उनके फैंस उन्हें अभी भी सोशल मीडिया पर आसानी से फॉलो कर पाएंगे। लेकिन इसके लिए आपको उन प्लेटफॉर्म पर जाना होगा जहां ये स्टार्स अपना काम कर रहे हैं जैसे-Gaana’s HotShots, ShareChat’s Moj or MX Player’s TakaTak, क्योंकि यहीं वो प्लेटफॉर्म हैं जहां इन ब्रांड ने इन्हें साइन किया है। आप जानना चाहते हैं कौन से स्टार को किस ब्रांड ने साइन किया है… तो आइए जानते हैं।

इसे भी पढ़ें: टीवी की ये स्टार्स हैं बॉलीवुड स्टार्स की हमशक्ल

लेकिन आपको इससे पहले ये बता दें कि, ये स्टार इस समय आसमान छू रहे हैं, जो एप इन्हें इतना फेमस कर गया, और आपके प्यार ने उन्हें इतना आगे बढ़ाया आज वो अपने फैंस के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं, जिसका पता आपको इनके काम को देखकर लग ही जाएगा।

जन्नत ज़ुबैर और अवेज़ दरबार

जन्नत ज़ुबैर – जिनके टिकटॉक पर 28 मिलियन फॉलोअर्स थे, और डांसर-कोरियोग्राफर अवेज़ दरबार जिनके पर 26 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोवर्स थे ये भी कई प्लेटफ़ॉर्म के साथ काम कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई एक्सक्लूसिव कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया है, इन कलाकारों के साथ काम करने वाले शार्ट -वीडियो प्लेटफ़ॉर्म और एजेंसियों ने इस बात की पुष्टि की है ।

अरिश्फा खान

अरिश्फा खान जो कई टीवी शो कर चुकी हैं। उन्होंने कुछ ही समय में Tiktok के जरिए अपने फैन फॉलोइंग बहुत स्ट्रोंग कर ली थी। उनके Tiktok पर लगभग 28.5 मिलियन फॉलोवर्स थे । Tiktok के बंद होने के बाद अरिश्फा खान शेयरचैट के Moj App के साथ जुड़ गयी है। अरिश्फा खान ने कहा केवल दो हफ्तों में, मेरे Moj App पर 700,000 फॉलोवर्स हैं। मेरे 26 वीडियो ने अब तक 2.5 मिलियन लाइक्स जेनरेट किए हैं।

इसे भी पढ़ें: बीमारी की वजह संजय दत्त के कई बड़े प्रोजेक्ट पर लगा ब्रेक

रियाज अली

Tiktok पर 43 मिलियन से अधिक फैंस के साथ रियाज अली सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंडी पर्सनेलिटी बन गए हैं। आपको बता दे रियाज़ फैशन ब्लॉगर भी है। रियाज अली ने Gaana के शार्ट वीडियो प्लेटफार्म हॉटशॉट्स साइन अप किया है । इसकी जानकारी खुद Gaana के सीईओ प्रशांत अग्रवाल ने दी, उन्होंने बताया कि, “रियाज ने इस शार्ट वीडियो प्लेटफार्म पर आने के एक महीने के भीतर 4 मिलियन से अधिक फॉलोवर्स को पार कर लिया है।

निशा गुरगैन और गिमा आशि

निशा गुरगैन जो 28 मिलियन फॉलोवर्स के साथ सोशल मीडिया पर काफी फेमस हैं वह अब एमएक्स प्लेयर के टाकाटक App के साथ जुड़ गयी हैं, साथ गिमा आशि जिनके 21.3 मिलियन फॉलोअर्स सोशल मीडिया पर आज भी हैं उन्होंने भी एमएक्स प्लेयर के टाकाटक के साथ कोलैबरेशन कर लिया है।

इसे भी पढ़ें: 2020 में ये बड़ी हस्तियां हुई कोरोना वायरस का शिकार

अवनीत कौर

एक्ट्रेस और डांसर अवनीत कौर जिनको आपने सब टीवी के शो अलादीन में देखा होगा। आपको बता दे की Tiktok पर अवनीत के 22.4 मिलियन फॉलोअर्स थे, टिकटॉक के बंद होने के बाद वह इन दिनों हॉटशॉट्स के लिए कंटेंट तैयार कर रही हैं। अबतक उन्होंने हॉटशॉट्स पर 90 से ज्यादा वीडियो अपलोड कर दिए हैं।

प्रियंका मोंगिया

प्रियंका मोंगिया के टिकटोक फॉलोवर्स की बात करें तो 22.7 मिलियन फैंस उन्हें पसंद करते थे। जब टिकटॉक बंद हुआ तो वो उसके बाद शेयरचैट के Moj App के साथ जुड़ गयी, कंपनी ने प्रियंका मोंगिया के उनके साथ जुड़ने की बात पर को स्पष्ट रूप से स्वकृति दी है।

इसे भी पढ़ें: लॉकडाउन से वैक्सीन तक, कोरोना संकट से कितनी बदली दुनिया की तस्वीर?

समीक्षा सूद और फैज़ू

समीक्षा सूद जो सोशल मीडिया काफी फेमस हैं वहीं फैज़ू भी कम नहीं हैं उनके सोशल मीडिया पर 31.9 मिलियन हैं, जबकि समीक्षा सूद की संख्या 24 मिलियन फॉलोवर्स से अधिक है। आपको बता दे की ये दोनों भी कई प्लेटफ़ॉर्म के साथ काम कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई एक्सक्लूसिव कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया है।