शक्तिपुंज एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त, 7 डिब्बे पटरी से उतरी

by TrendingNews Desk
गया

उत्तर प्रदेश: भारतीय रेल डिरेल हो चुकी है और यात्रियों की सुरक्षा भगवान भरोसे है। इस बार उत्तर प्रदेश के सोनभद्र के पास शक्तिपुंज एक्सप्रेस के सात डिब्बे पटरी से उतर। इसमें तीन AC डिब्बे भी हैं। हादसे में करीब 10 से ज्यादा लोग मामूली रूप से जख्मी हुए हैं। जानकारी के मुताबिक पटरी टूटी हुई थी, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। यह हादसा काफी बड़ा हो सकता था, लेकिन शुक्र है कि हादसे के वक्त ट्रेन की रफ्तार धीमी थी। रेल अधिकारियों के मुताबिक, यह दुर्घटना सुबह करीब छह बजे ओबरा के निकट हुई।  रेलगाड़ी पश्चिम बंगाल के हावड़ा से मध्य प्रदेश के जबलपुर जा रही थी।  गंभीर बात यह भी है कि यह एक महीने में चौथा रेल हादसा है।

पीयूष गोयल के रेलमंत्री बनने के बाद यह पहला हादसा है। आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से भारतीय रेल के बुरे दिन चल रहे हैं। कलिंग उत्कल एक्सप्रेस और मुंबई-नागपुर दुरंतो एक्सप्रेस भी अभी कुछ ही दिनों पहले दुर्घटनाग्रस्त हो गए थे।