होली पर बॉलीवुड के ये सॉन्ग मचाते हैं धूम

by Mahima Bhatnagar
holi song

होली है भई होली है बुरा ना मानो होली है। होली का त्यौहार आ गया। अब तो बस हर जगह रंग ही रंग देखने को मिलेगे। गुलाबी, हरा, लाल, नीला, और उसी रंग में रंगें होगे लोग। लेकिन होली हो और गाने ना हो फीका-फीका लगता है ना। ऐसा लगता है जैसे मीठा तो बना लेकिन चीनी नहीं डाली। इसलिए होली के दिन सबके यहां बॉलीवुड के फेमस सॉन्ग चलाए जाते हैं जिनपर लोग मजे में डांस करते हैं।

इसे भी पढ़ें- बॉलीवुड की ये एक्ट्रेस शादी से पहले ही हो गई थीं प्रेग्नेंट!

आइए जानते हैं कौनसे हैं वो गाने जिसके बिना होली अधूरी है।

रंग बरसे भीगे चुनरवाली रंग बरसे

अमिताभ बच्चन, रेखा और जया बच्चन की फिल्म सिलसिला का गाना रंग बरसे भीगे चुनरवाली रंग बरसे… होली पर ये गाना ना बजे तबतक होली का असली स्वाद नहीं आता। इस गाने को सुनकर हर कोई झूमता हुआ नजर आता है। हाथ में ठंडाई का गिलास और गालो पर गुलाल इस गाने का मजा दोगुना कर देते हैं।

होली के दिन दिल खिल जाते हैं, रंगों में रंग मिल जाते हैं

बॉलीवुड में एक से बड़कर एक होली के गाने हैं जैसे फिल्म शोले का गाना होली के दिन दिल खिल जाते हैं, रंगों में रंग मिल जाते हैं। ये भी होली का सदाबहार गाना है जो होली पर अक्सर बजाया जाता है। इस गाने की खास बात ये है कि, जैसे लोग इस मूवी को देखना नहीं भूलते वैसे ही इस गाने पर नाचना भी बिल्कुल नहीं भूलते।

इसे भी पढ़ें-बॉलीवुड के वो फेमस सॉन्ग जो हर साल महाशिवरात्रि पर मचाते हैं धूम

जोगी जी धीरे-धीरे

फिल्म नदिया के पार में जोगी जी धीरे-धीरे भी होली का पूरा समा बांध देता है। होली पर वैसे भी बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में जोगीरा गाने की परंपरा है, इन इलाकों में होली पर लोग टोपी पहनकर जोगीरा गाते हुए नजर आ जाएंगें और नुक्कड़ों पर जोगी जी धीरे-धीरे तेज आवाज में बजता हुआ सुनाई देगा जो अपने आप में इस बात की गवाही देता है कि होली आ रही है।

सोणी-सोणी अखियों वाली

साल 2000 में आई शाहरुख खान की फिल्म मोहब्बतें में भी होली का गाना है सोणी-सोणी अखियों वाली… होली पर लोगों के पसंदीदा गानों में से ये गाना भी खूब सुना जाता है। आज के युवा लोग इस गाने पर डांस करना काफी पसंद करते हैं।

इसे भी पढ़ें: मशहूर फैशन डिजाइनर वेंडेल रॉडिक्स का गोवा में निधन

बलम पिचकारी जो तुने मुझे मारी

फिल्म ये जवानी है दिवानी का होली का सॉन्ग बलम पिचकारी भी होली पार्टी में काफी बजता है। कई बार ऐसा देखा गया है कि इसपर लोग कपल्स में डांस करते हैं, और एक दूसरे को छेड़ रहे होते हैं।

होली में बजने वाले कई सारे फिल्मी गाने हैं जिसपर लोग मस्त मजे में डांस करते हुए नजर आते हैं। इस होली आप भी करिए अपनो के साथ होली पर मस्ती और डांस। इसका एक अलग ही मजा है। आप सभी को ट्रेंडिंग न्यूज की ओर से हैप्पी एंड सेफ होली