सरयू नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत

by TrendingNews Desk

छपरा में सरयू नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई| वहीं एक बच्चा अस्पताल में भर्ती है| जानकारी के मुताबिक ये तीनो बच्चे नहाने नदी में गए हुए थे| बताया जा रहा है कि सभी बच्चे एक साथ स्नान करने धर्मनाथ मंदिर के सरयू घाट पर गए थे जहां गहरे पानी में तीनों चले गए| इसमें डूबने से दो की मौके पर ही मौत हो गई| जानकारी के मुताबिक मृतक शीलानाथ प्रसाद का 12 वर्षीय पुत्र ऋषि कुमार और सुनील कुमार का 8 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार बताया जा रहा है| हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है|