बिहार शेल्टर होम मामला: रेप के बाद बच्चियों को किया जाता था गर्भपात के लिए मजबूर

by Mahima Bhatnagar

पटना। बिहार शेल्टर होम मामला गरमाता जा रहा है। आए दिन इस केस में नए खुलासे हो रहे हैं। अब एक और तथ्य इस मामले में सामने आया है।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान आम चुनाव: इमरान खान ने किया इन दिग्गजों को क्लीन बोल्ड, बन सकते हैं पीएम!

बताया जा रहा है कि यहां लंबे समय से लड़कियों के साथ रेप जैसी घिनोनी घटना को अंजाम दिया जा रहा था। रिपोर्ट के मुताबिक कई लड़कियां ऐसी भी थी जो प्रगनेंट हो गईथई। जिसके कारण उनका जबरन अबॉर्शन करवाया जा रहा था। कहा जा रहा है कि  अबॉर्शन कराने वालों में बालिका गृह की महिला कर्मचारी भी शामिल थी।

इसे भी पढ़ें: पाटीदार आरक्षण हिंसा मामले में हार्दिक को हुई 2 साल की जेल, लगा इतना जुर्माना

रिपोर्ट से हुआ खुलासा

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अब तक 42 में से 24 लड़कियों की मेडिकल जांच क रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें साफ हो गया है कि उनके साथ रेप और मारपीट हुई है। कई बच्चियों को नशीली दवा भी दी जाती थी। पुलिस अब इस मामले से जुड़े सारे तथ्यों की अच्छे से जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें: बिहार विधानसभा में उठा यौन शोषण का मामला, जमकर हुआ हंगामा

विधानसभा में भी उठा मुद्दा

शेल्टर होम मामले को बिहार विधानसभा में भी उठाया गया। विपक्ष ने इस मामले को लेकर बिहार सरकार पर जमकर हमला बोला, उन्होंने कहा कि, जब मामला सबके सामने है तो इसकी जांच में इतनी देरी क्यों हो है।

इसे भी पढ़ें: मराठा आंदोलन: हिंसक हुए प्रदर्शनकारी, फूंकी बस, दो की मौत कई घायल