मराठा आंदोलन: हिंसक हुए प्रदर्शनकारी, फूंकी बस, दो की मौत कई घायल

by Mahima Bhatnagar

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में मराठा समुदाय के लिए आरक्षण की मांग को लेकर चल रहा राज्यव्यापी प्रदर्शन और ज्यादा हिंसक होता जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: बिहार में सूखे के हालात को देखते हुए सरकार ने लिए यह अहम फैसले

पथराव के कारण एक की मौत कई घायल

प्रदर्शनकारियों के पथराव के कारण अब तक एक कांस्टेबल की मौत हो हो गई है, जबकि नौ लोग गंभीर रूप से गंभीर हो गए हैं। आज मराठा क्रांति मोर्च ने मुंबई बंद का आह्वान किया है। इस बीच मुंबई में सुबह कई जगहों पर बसों पर भी पथराव किया गया है। जिसमें कुछ लोगों के घायल होने की खबर है।

इसे भी पढ़ें: बारिश के बाद मुंबई में फैला इस बीमारी का खतरा, रहें सावधान

मिली जानकारी के अनुसार, प्रदर्शनकारी इतने हिंसक हो गए हैं कि उन्होंने कई गाड़ियों को भी आग के हवाले कर दिया है। और दो प्रदर्शनकारियों ने खुदकुशी करने की भी कोशिश की है।

औरंगाबाद पर पड़ रहा है प्रदर्शन का असर

महाराष्ट्र बंद का सबसे ज्यादा असर औरंगाबाद और आसपास के जिलों में देखने को मिला है। जहां आरक्षण के पक्ष में निकाले गए मोर्चे के दौरान एक प्रदर्शकारी की मौत हो गई थी।

इसे भी पढ़ें: बंगाल में चली बीजेपी की हवा, शामिल हो रहे हैं लेफ्ट कार्यकर्ता

आपको बता दें कि इससे पहले भी महाराष्ट्र समुदाय के लोगों ने मराठा क्रांति मोर्चा निकाला था। जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।