नौ साल के मासूम की गला दबाकर हत्या

by TrendingNews Desk
पटना

बिहार के मोकामा से बेहद ही दर्दनाक वारदात का पता चला है। एक नौ वर्षीय मासूम की गला दबाकर हत्या कर दी गयी है। खबरों के मुताबिक मोकामा के घोसवरी थाने के गोसांईं गांव निवासी गुलेल यादव का पुत्र अजय घर से खेलने के लिया निकला था,इस दौरान वो लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। जिसके बाद घरवालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

यह भी पढ़ें-CM नीतीश के कारण ही विधानसभा चुनाव में राजद को मिली ज्यादा सीटें: पासवान

छानबीन के दौरान पुलिस ने शव को कुएं में से बरामद किया। मृतक की पहचान लापता बच्चे अजय के रूप में होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शव प्लास्टिक की रस्सी में लिपटा हुआ था। कयास लगाया जा रहा है कि पत्थर से बांधकर शव को कुएं में फेंका गया था, ताकि शव पानी की सतह पर नहीं आ सके, लेकिन दो दिनों के बाद कुएं से बदबू आने पर आसपास के लोगों को संदेह हुआ, जिससे शव बरामद किया जा सका। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गयी है।