भोजपुर में अंतर्राष्ट्रीय धर्म सम्मलेन ,दुनियाभर से जुट रहे हैं श्रद्धालु

by TrendingNews Desk

भोजपुर जिले में आरा से सटे चंदवा में अंतर्राष्ट्रीय धर्म सम्मलेन की शुरुआत हो गई है|पांच अक्टूबर तक चलने वाले इस सम्मलेन में देश-विदेश से श्रद्धालुओं के जुटने के आसार हैं|लगभग दस दिनों तक चलने वाले धर्म सम्मलेन में कई नामी हस्तियाँ भी जुट रही हैं|आगामी चार अक्टूबर को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक मोहन भागवत का भी आना तय हो चुका है|

यज्ञ प्रबंधन की ओर से सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं|प्रशासन की ओर से 100 सीसीटीवी कैमरों से स्थल की निगरानी की जा रही है|इसके अलावे 20 वाच टावर से पुलिस अधिकारी चप्पे-चप्पे की निगरानी में लगे हैं|चार अक्टूबर को तीन हेलिकॉप्टरों द्वारा पूरे यज्ञ स्थल पर पुष्प व गंगाजल की वर्षा की जायेगी|

साभार-गूगल

इस सम्मेलन में देश के विभिन्न हिस्सों से आये करीब 11 हजार आचार्य व एक हजार धर्माचार्य जुटेंगे|इन सभी लोगों के रहने के लिए अलग-अलग कुटिया बनायी जा रही है| यह  यज्ञ परिसर 500 एकड़ में फैला हुआ है|भारी भीड़ को देखते हुए यहां पर अस्थायी तौर पर 360 शौचालय बनाये गये हैं|

जगदाचार्य श्री त्रिदण्डिस्वामीजी महाराज के शिष्य श्री लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामीजी महाराज के चातुर्मास्य व्रत की पूर्णाहुति व श्रीभाष्यकार रामानुजाचार्य स्वामी के सहस्त्राब्दी जयंती के उपलक्ष्य में 25 सितम्बर से आगामी 5 अक्टूबर तक चक्रापुरी चँदवा आरा में इस यज्ञ का आयोजन हो रहा है| ऐसा कहा जा रहा है कि इस महामहोत्सव में विश्व में पहली बार 1008 मंडपों में 1008 श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ कर्मकाण्ड रत्न श्री उमेश प्रसाद उपाध्याय जी के आचार्ययत्व में सम्पन होगा|