बिहार में शर्मसार घटना: स्कूल जाने वाली लड़की के साथ छेड़छाड़, वीडियो वायरल

by Mahima Bhatnagar

पटना। बिहार में सरेआम लड़कियों के साथ होने वाली छेड़छाड़ की घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं। आए दिन कोई ना कोई मामला सामने आ जाता है। ताजा मामला सहरसा का है, जहां कुछ बदमाश लड़कों ने एक स्कूल जाने वाली लड़की के साथ सरेआम छेड़खानी की। इतना ही नहीं उन्होंने उस घटना का पूरा वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

इसे भी पढ़ें: रक्षा बंधन के मौके पर पीएम मोदी ने इन महिलाओं को किया ट्विटर पर फॉलो

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि पीड़ित छात्र साइकिल की कैरियर पर किताब रखकर पढ़ने जा रही है, इसी दौरान कुछ मनचलो ने उसे घेरकर उसके साथ छेड़खानी करनी शुरू कर दी। लड़की उनसे हाथ जोड़कर विनती करती रही कि मुझे छोड़ दो, मुझे जाने दो। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। उन्होंने लड़की के साथ चल रहे लड़के की भी जमकर पिटाई की।

इसे भी पढ़ें: सपा का मिशन 2019: आज गाजीपुर से शुरू होगी साइकिल यात्रा

बता दें कि, पुलिस ने इस वीडियो को संज्ञान में लेते हुए वीडियो को सोशल मीडिया से हटा दिया है, और उनमें से एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपियों को पकड़ने के लिए उनके हर अड्डे पर छापेमारी चल रही है।

इसे भी पढ़ें: अहमदाबाद में गिरी चार मंजिला इमारत, 1 की मौत कई घायल, राहत बचाव कार्य जारी

वहीं इस पर तेजस्वी यादव ने बयानबाजी करते हुए कहा कि, नीतीश राज में बिहार फिर शर्मसार, सहरसा में स्कूल जाती लड़की का यौन उत्पीड़न, नीतीश जी कब अंत होगा इन घटनाओं का?