सपा का मिशन 2019: आज गाजीपुर से शुरू होगी साइकिल यात्रा

by Mahima Bhatnagar

नई दिल्ली। सपा सरकार ने 2017 में हुए विधानसभा चुनाव की हार के बाद अब कमर कस ली है। वो अब अपने जनाधार को वापस लाने की कोशिशों में जुट गए हैं। क्योंकि 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में उन्हें अपनी धाक दोबारा जमानी है। इसके लिए उन्होंने आज सपा कार्यकर्ताओं की सामाजिक न्याय एंव प्रजातंत्र बचाओं-देश बचाओं साइकिल यात्रा का आगाज किया। जिसमें सभी को शामिल होने का आमंत्रण दिया गया है। यह साइकिल यात्रा आज गाजीपुर से शुरू होकर 23 सितंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर जाकर समाप्त होगी।

इसे भी पढ़ें: अहमदाबाद में गिरी चार मंजिला इमारत, 1 की मौत कई घायल, राहत बचाव कार्य जारी

इस साइकिल यात्रा का नेतृत्व एमएलसी रामवृक्ष सिंह यादव करेंगे। इस अभियान में छात्र नेता अभिषेक यादव, इलाहाबाद विश्वविघालय के पूर्व उपाध्यक्ष आदिल हमजा और मौजूदा उपाध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी शामिल होंगे।

गाजीपुर में समारोह स्थल से साइकिल यात्रा को हरी झंडी सांसद धर्मेंद्र यादव और राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर के साथ पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव इन्द्रजीत सरोज, पूर्व सांसद रमाशंकर विद्यार्थी राजभर, पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, एमएलसी राजपाल कश्यप व विधायक संग्राम सिंह यादव दिखाएंगे।

इसे भी पढ़ें: उन्नाव रेप केस के गवाह की संदिग्ध मौत, राहुल गांधी दिया यह जवाब

आपको बता दें कि, 2012 के विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव ने मायावती के खिलाफ जमकर साइकिल चलाई थी। इसका नतीजा था कि 2012 के विधानसभा चुनाव में सपा सरकार ने ऐतिहासिक जीत हासिल की थी।

इसे भी पढ़ें: बिहार पहुंचा पूर्व पीएम का अस्थि कलश, राज्य की सभी नदियों में किया जाएगा प्रवाहित