2020 में बॉलीवुड की ये जोड़ियां लेगी सात फेरे!

by Mahima Bhatnagar
Bollywood couple

नई दिल्ली। नए साल की शुरूआत हो चुकी है। इसी के साथ कुछ ऐसी खबरें भी सुर्खियां बटोर रही हैं, जिसे सुनकर या तो आप खुश हो जाएंगे या फिर हैरान। क्योंकि जो खबर हम बताने जा रहे हैं, वो खुशी से भरी हुई है। हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड जोड़ों की। जी हां बॉलीवुड के कपल्स जिनकी अफेयर की खबरों ने 2019 में काफी सुर्खियां बटोरी। अब वो 2020 में शादी करने जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: बॉलीवुड के मेगास्टर अमिताभ बच्चन को मिला दादा साहेब फालके पुरस्कार

ये कपल्स कर सकते हैं 2020 में शादी

ऐसी खबरे सामने आ रही हैं कि, बॉलीवुड की कुछ मशहूर जोड़ियां इस साल शादी के बंधन में बंध सकती है। जिसको सुनकर फैंस में एक अलग सा जोश नजर आ रहा है। अब जानते हैं कि, कौनसे को कपल्स हैं जो इस साल शादी कर सकते हैं।

रणबीर और आलिया

Ranbir alia

बॉलीवुड के क्यूट कपल रणबीर और आलिया 2020 में शादी कर सकते हैं। लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे आलिया और रणबीर की लवस्टोरी अब एक नया मोड़ ले चुकी है, जिसकी खबर पूरी दुनिया को है। अब इस खबर के बाद एक खबर और सुनाई दे रही है कि, रणबीर के माता-पिता उनकी शादी की तैयारियों में जुट गए हैं। दरअसल, ऋषि और नीतू कपूर चाहते हैं कि रणबीर और आलिया की शादी के बाद पहली पूजा उनकी कृष्णाराज प्रॉपर्टी पर हो। इस वजह से नीतू चाहती हैं कि कृष्णाराज प्रॉपर्टी के रेनोवेशन का काम जल्द से जल्द पूरा हो जाए। नीतू ने आर्किटेक्ट से यह भी कहा है कि बेसमेंट में कंस्ट्रक्शन का काम 2020 की सर्दियों तक पूरा हो जाए ताकि शादी के बाद की पूजा कृष्णाराज प्रॉपर्टी पर हो सके। अब देखना ये होगा की ये इस साल शादी करते हैं या नहीं।

इसे भी पढ़ें: बर्थडे स्पेशल: शर्टलेस से लेकर सुपरस्टार बनने तक का सलमान का सफर

वरुण धवन-नताशा दलाल

Varun-dhawan

वरुण धवन लंबे समय से गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ शादी की खबरों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। दोनों अक्सर साथ मेें पार्टियों और इवेंट्स में स्पॉट होते रहे हैं। एक एंटरनेटमेंट वेबसाइट के मुताबिक यह कपल 2020 में शादी करने वाला है। वरुण और नताशा बॉलीवुड स्टाइल में शादी करेंगे। यह डेस्टिनेशन वेडिंग होगी। दोनों का परिवार बाली या फुकेट में से किसी जगह को फाइनल कर सकता है। एक बार जगह फाइनल हो जाने पर दोनों परिवार शादी की तैयारियां शुरू कर देंगे। हालांकि वरुण धवन ने अभी तक आधिकारिक रूप से इस पर कुछ नहीं कहा है।

मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर

arjun

बीते साल ऐसी खबरें आई थीं कि अर्जुन कपूर और मलाइका अप्रैल में शादी कर लेगें लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस साल भी इन दोनों की शादी की सुगबुगाहट है। ऐसा इसलिए भी क्योकिं नेहा धूपिया के चैट शो में मलाइका ने अपनी ड्रीम वेडिंग के बारे में बताया था। मलाइका ने कहा था- ‘मेरी शादी बीच पर होगी और पूरी तरह से सफेद होगी। मुझे शादी में हर चीज सफेद चाहिए। एली साब गाउन पहनूंगी। ब्राइड्समेट्स मेरी गर्लगैंग होगी। मुझे ब्राइड्समेट्स का कॉन्सेप्ट काफी पसंद है।’

इसे भी पढ़ें: 66 वां राष्ट्रीय फिल्म अवार्ड: ये एक्टर बने बेस्ट एक्टर और एक्ट्रेस

काम्या पंजाबी-शलभ डांग

‘बिग बॉस’ सीजन 7 में नजर आ चुकीं काम्या पंजाबी (Kamya Punjabi) भी इस साल शादी करेंगी। इस बात का खुलासा खुद अभिनेत्री ने इंटरव्यू में किया था। बॉम्बे टाइम्स से इंटरव्यू के दौरान कई बातें बताई थीं। काम्या पंजाबी ने कहा था- ‘मैं अगले साल शादी करूंगी। मेरी शलभ से फरवरी से बात शुरू हुई। मेरे एक करीबी दोस्त से स्वास्थ्य कारणों की वजह से शलभ से परामर्श लेने को कहा था। इसके बाद शलभ से मेरी लगातार बात होने लगी।’ काम्या के ब्वॉयफ्रेंड शलभ डांग दिल्ली के रहने वाले हैं और हेल्थकेयर बिजनेसमैन हैं। काम्या की यह दूसरी शादी होगी। काम्या ने पहले पति से शादी के 10 साल बाद साल 2013 में तलाक ले लिया था।