सांसे हो रही कम,पेड़ लगाएंगे हम का नारा देकर पर्यावरण बचाने की शपथ

by TrendingNews Desk

पांच जून यानि विश्व पर्यावरण दिवस| इस मौके पर दुनिया भर में पर्यावरण की रक्षा के लिए तमाम कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं| जाहिर है जबतक पर्यावरण है तबतक हम हैं| इसी मौके पर शेखपुरा में भी विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया जहां कोर्ट परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण को बचाने के लिए जागरुकता अभियान चलाया गया| इस मौके पर जिला जज ने कहा कि वृक्ष हमारे पर्यावरण के मित्र होने के साथ-साथ हमारे भी मित्र हैं|इन्हें बचाये रखने का हमलोगों का परम कर्तव्य है| इन्हीं वृक्षों से हमे जीने के लिए ऑक्सीजन ,फल,सब्जियां ,औषधि समेत अन्य चीजें मिलती है| इन्हें कटने से जरूर बचाना चाहिए|पर्यावरण सुरक्षित है हैं तो हम सभी रोग मुक्त है|

वहीं इस मौके पर समस्तीपुर के  रोसड़ा में भी पर्यावरण संरक्षण के लिए “पर्यावरण साईकिल जागरूकता रैली”निकाल गयी जो कर्पूरी ठाकुर स्टेडियम से शुरु होकर रोसड़ा शहर के विभिन्न चौक-चौराहा और मुहल्ला होते हुए क्लब परिसर में जाकर खत्म हुई| इस रैली में पेड़ लगाओ-पर्यावरण बचाओ, साईकिल चलाओ-पर्यावरण बचाओ, सांसे हो रही है कम-पेड़ लगायेंगे हम, शादी हो या जन्मदिन हर मौंके पर पेड़ लगायेंगे हम, जैसी गगनचुंबी नारा से पूरा रोसड़ा शहर गूंज उठा| इस मौके पर पौधारोपण का कार्यक्रम भी हुआ|
गौरतलब है कि शिक्षा जगत में बच्चों को निशुल्क शिक्षा देने के लिए विदेश सेवा की नौकरी छोड़ बिहार में बच्चों को पढ़ाने वाले राजेश कुमार सुमन ने पर्यावरण संरक्षण के लिए “Selfi with tree” के नाम से मुहिम छेड़ रखा है| इस मुहिम में उनकी नन्ही सी बेटी भी शामिल है| छोटी सी बच्ची की पर्यावरण के प्रति लगाव को देखते हुए स्किल माइंडस इंडिया ने पर्यावरण संरक्षण के लिए साक्षी सुमन को ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया है| गौरतलब है कि स्किल माइंडस इंडिया पर्यावरण संरक्षण और बच्चों में स्किल माइंडस इंडिया पर काम करने वाली अंतरराष्ट्रीय स्तर का संगठन है|