आज सुर्ख लाल दिखेगा चांद, बंद हुए मंदिरों के कपाट

by Mahima Bhatnagar

नई दिल्ली। आज रात इस सदी का सबसे लंबा चंद्रग्रहण लगने वाला है। जिसके दिखने का इंतजार पूरी सहित तमाम खगोलविदों को है। यह ग्रहण भारत में रात पौने 12 बजे से शुरू होकर 28 जुलाई की सुबह खत्म होगा। आज चांद सफेद नहीं बल्कि सुर्ख लाल दिखाई देगा।

इसे भी पढ़ें: गुरू पुर्णिमा का क्या है महत्व, पढ़ें यहां

चंद्रग्रहण की अवधि लंबी होने की क्या है वजह

इस चंद्रग्रहण की अवधि लंबी होने अहम कारण है, चंद्रमा का स्थान बदलना, इससे वह सामान्य से छोटा नजर आएगा। इसे कई बार माइक्रोमून भी कहा जाता है। दूसरा कारण यह है कि आज चंद्रमा पृथ्वी की छाया के बीचोंबीच से निकलेगा जिससे वह ज्यादा देर अंधेरे में रहेगा।

इसे भी पढ़ें: सड़क पर औंधे मुंह गिरे लालू के लाल, वीडियो वायरल

लाल क्यों होगा चंद्रमा

पूर्ण चंद्रग्रहण तब लगता है जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीधी रेखा में होते हैं। सूर्य की रोशनी पृथ्वी के वातावरण से विक्षेपित होती है। इस प्रक्रिया को अपवर्तन (रिफ्रेक्शन) कहते हैं और यह किसी लेंस की तरह सूर्य की लालिमा को पृथ्वी के पीछे खाली जगह पर घुमा देती है। जब चंद्रमा पूरी तरह पृथ्वी की परछाई में दाखिल होता है तो यह लाल रोशनी चंद्रमा पर गिरती है, जिससे वह लाल दिखता है। जितना साफ आसमान होगा चंद्रमा उतना ही अधिक लाल और चमकदार नजर आएगा।

इसे भी पढ़ें: बिहार के स्कूल में मिली गिरगिट वाला मिड-डे-मिल, 140 बच्चे बीमार, इतने बच्चों की हालत गंभीर