गंगा दशहरा के मौके पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

by TrendingNews Desk

गंगा दशहरा के मौके पर पटना के गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है| पटना सिटी त्रिवेणी घाट, कटैया घाट, भद्र घाट, खाजेकला घाट, टेढ़ी घाट, गाय घाट, कंगन घाट पर गंगा स्नान करने वाले श्रधालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है| वहीं श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगा कर भगवान विष्णु और मां गंगा की आराधना कर रहे हैं| गंगा दशहरे के दिन लोग गंगा या फिर किसी पवित्र तीर्थ स्थान में स्नान और दान पुण्य करते हैं| इस बार लंबे समय बाद गंगा दशहरे पर हस्त नक्षत्र पड़ रहा है| पंडित सुनील शास्त्री की मानें तो हस्त नक्षत्र में सच्चे मन से गंगा स्नान व पूजन से व्यक्ति के मन, वचन और कर्म तीनों प्रकार के पापों का नाश हो जाता है| गंगा दशहरा के दिन भगवान शिव का अभिषेक और भगवान विष्णु का पूजन किया जाता है| साथ ही मोक्षदायिनी मां गंगा का पूजन-अर्चन भी किया जाता है|