गिरिराज सिंह की सेहत में सुधार, जल्द मिलेगी अस्पताल से छुट्टी

by TrendingNews Desk

केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता गिरिराज सिंह की हालत में काफी सुधार आया है। ऐसी उम्मीद है कि गिरिराज सिंह को गुरुवार को अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। आपको बता दें कि रविवार को सीने में दर्द और तकलीफ की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती गिरिराज सिंह का स्वास्थ्य अब पहले से बेहतर बताया जा रहा है। गिरिराज सिंह के सीने में संक्रमण का पता चला है। आपको बता दें कि बिहार बीजेपी के कद्दावर नेता गिरिराज सिंह केंद्र में सूक्ष्म, लघु और मध्यम राज्य मंत्री हैं।