अशोक गहलोत ने तीसरी बार संभाली राजस्थान की कमान, सचिन बने डीप्टी सीएम

by Mahima Bhatnagar
ashok gehlot

नई दिल्ली। विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर कांग्रेस नेता अशोक गहलोत में राजस्थान की कमान संभाल ली है। वह राजस्थान के 22वें सीएम बने हैं। गहलोत के अलावा उनके सहयोगी सचिन पायलट ने डीप्टी सीएम के रूप में शपथ ली। इस ऐतिहासिक मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के अलावा पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और विपक्षी नेता भी मंच पर साथ नजर आए।

इसे भी पढ़ें: योगी आदित्यनाथ के बिहार दौरे पर तेजस्वी यादव ने किया पलटवार

आज सुबह करीब 11 बजे अशोक गहलोत ने तीसरी बार राज्य के सीएम के रूप में शपथ ली। राज्यपाल कल्याण सिंह ने उन्हें शपथ दिलाई। इस दौरान वह अपने पिता और दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री राजेश पायलट के चिर-परिचित अंदाज में लाल पगड़ी पहने नजर आए।

इसे भी पढ़ें: पहाड़ी राज्यों में जमकर हो रही है बर्फबारी, मैदानी इलाकों में भी गिरा तापमान

मंच पर विपक्षी एकजुटता

अशोक गहलोत के शपथ ग्रहण समारोह में 2019 आम चुनाव के मद्देनजर विपक्षी एकजुटता की तस्वीर भी नजर आई। गैर-बीजेपी दलों के नेताओं में आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू, नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता फारूक अब्दुल्ला, एनसीपी नेता शरद पवार, राष्ट्रीय जनता दल के तेजस्वी यादव, झामुमो के हेमंत सोरेन और जनता दल सेकुलर से एचडी देवेगौड़ा और कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी भी मंज पर नजर आए।

इसे भी पढ़ें: 2018 तेलंगाना चुनाव परिणाम: टीआरएस की बढ़त बरकरार, कांग्रेस पिछड़ी

वसुंधरा ने भी शिरकत

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण में निवर्तमान मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी शामिल हुईं। राजे नए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट से पहले ही मंच पर नजर आईं। इसके बाद जब गहलोत और पायलट मंच पर पहुंचे तो उन्होंने वसुंधरा से हाथ मिलाकर उनका अभिवादन किया। सचिन पायलट ने शीष झुकाकर पूर्व मुख्यमंत्री राजे का आशीर्वाद लिया।