आजम ने 2019 चुनाव में जयाप्रदा को हराकर, अमर सिंह को दी शिकस्त

by Madhvi Bansal
Azam khan

सपा नेता आजम खां और राज्यसभा सांसद अमर सिंह  के बीच में चुनावी जंग सबको पता ही है | आजम खान ने लोकसभा चुनाव 2019 में मोदी की लहर के बाद भी अपनी रामपुर की सीट को जीतकर बता दिया की उन्हें रामपुर से हराना बीजेपी के लिए आसान बात नहीं है | जयाप्रदा को हराकर उन्होंने 2009 की हार का बदला भी ले लिया और अमर सिंह को भी शिकस्त दे दी | अमर सिंह ने ही आजम खां को जयाप्रदा का विरोध करने की वजह से सपा से निकलवाया था उस ज़माने में अमर सिंह सपा में बहुत खास हुआ करते थे |1990 से रामपुर में सपा चुनाव लड़ रही है लेकिन 2004 तक कभी जीत नहीं पाई थी उसके बाद आजम खा ही जयाप्रदा को रामपुर लेकर आए और चुनाव लड़वाया और सपा को जीत दिलाई लेकिन जीतने के कुछ दिन बाद ही अमर सिंह और आजम खा में कुछ अनबन सी रहने लगी धीरे धीरे वो जगजाहिर होने लगी और 2009 तक दोनों एक दूसरे के सामने खुल कर विरोध करने लगे जिसका नुक्सान केवल पार्टी को होने लगा |

इसे भी पढ़ें: प्रियंका गांधी ने किसके डर से बनारस सीट से वापस लिया नाम?

आजम खा ने फिर दिया विवादित बयान 

आजम खां ने 2009 में जयाप्रदा को सपा प्रत्याशी बनाकर रामपुर से चुनाव लड़ाने का पूरा खुल कर विरोध किआ लेकिन अमर सिंह ने उन्हें टिकट दिलवाने में सफलता हासिल कर ली | आजम खा के विरोध करने पर अमर सिंह ने उन्हें पार्टी से बहार का रास्ता दिखा दिया | आजम खा ने किसी का नाम लिए बिना भगवा रंग पर भी अमर्यादित टिप्पड़ी भी की |

इसे भी पढ़ें: फानी तूफान बना लोगों के लिए आफत

अमर सिंह ने आजम के लिए कहा 

राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने सपा के नेता और रामपुर से लोकसभा चुनाव उम्मीदवार नेता आजम खान पर टिप्पणी करते हुए उन्हें राक्षस प्रवृत्ति और चंगेज खान जैसा इंसान बताया | उन्होंने ये भी कहा की आजम खा ने कभी भी महिलाओ की इज़्ज़त नहीं की है उसने हमेशा महिलाओं के बारे में गलत भाषा ही बोली है चाहे वो महिला मायावती हों ,नूर बानो या अन्य कोई भी महिला हो|