महिला के पेट में मिला चूड़ी, कंगन सेफ्टी पिन और मंगलसूत्र

by Mahima Bhatnagar

नई दिल्ली। जिस खबर की चर्चा आज हम करने जा रहे हैं। उसे पढ़कर आप हैरान हो जाएंगे। खबर है कि अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में ऑपरेशन के बाद एक महिला के पेट से करीब डेढ़ किलो वजन के मंगलसूत्र. चूड़िया और लोहे की कील निकली। डॉक्टर ने बताया कि, 45 साल की महिला संगीता ‘एकुफेजिया’ नाम की एक दुर्लभ विकृति से ग्रस्त है जिसकी वजह से व्यक्ति धातु की चीजों को खाने लगता है।

इसे भी पढ़ें: ये लड़की पीती है लड़को का खून, बॉयफ्रेंड इस तरह करता है इच्छा पूरी

अस्पताल के डॉक्टर नितिन परमार ने बताया कि करीब दो घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद महिला के पेट से लोहे की कीलें, नट-बोल्ट, सेफ्टी पिन, यू-पिन, बालों में लगाने वाली पिन, कंगन, चूड़ियां, चेन, मंगलसूत्र समेत कई दूसरी चीजें भी निकाली गईं।

इसे भी पढ़ें: बिहार: चिराग पासवान के बाद अब सुशील मोदी ने किया कुशवाह से किनारा

गौरतलब है कि एक सरकारी मानसिक चिकित्सालय से महिला को यहां लाया गया था। सड़कों पर बेसुध घूमती मिलने के बाद महिला को मानसिक चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। डॉ. परमार ने कहा, ‘‘उसने पेट में दर्द की शिकायत की थी। उसका पेट पत्थर की तरह कठोर था। एक्स-रे से खुलासा हुआ की उसके पेट में कई बाहरी चीजें हैं। सेफ्टी पिन उसके फेफड़ों में धंसी थीं और उसके पेट में भी इनसे छेद हो गया था।

इसे भी पढ़ें: नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ का त्योहार, पूजन सामग्री से सजे बाजार