पेट्रोल-डीजल के दामों मे फिर लगी आग, दिल्ली-मुंबई में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची कीमतें

by Mahima Bhatnagar

नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों ने लोगों की जेब पर काफी असर डाला है।  बढ़ती कीमतों को देखकर ऐसा लग रहा है कि, जैसे इससे राहत अभी तो राहत नहीं मिलेगी।

इसे भी पढ़ें: आज सर्जिकल स्ट्राइक को पूरे हुए 2 साल, पराक्रम पर्व की शुरूआत करेंगे पीएम मोदी

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर कच्चे तेल की कीमतों में इजाफा हो रहा है। इसकी वजह से घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतें भी आसमान पर पहुंच गई हैं।

शुक्रवार को दिल्ली-मुंबई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 22 पैसे बढ़ गई है। दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल के लिए शुक्रवार को आपको 83.22 रुपये प्रति लीटर चुकाने पड़ रहे हैं। डीजल की कीमतें भी बढ़ी हैं। आज डीजल आपको 74.42 प्रति लीटर यहां मिल रहा है। डीजल की कीमत में भी यहां 19 पैसे की बढ़त देखने को मिली है। यहां एक लीटर डीजल के लिए आपको 79.01 रुपये प्रति लीटर चुकाने पड़ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: अगर आपको भी चढ़नी है सफलता की सीढ़ी, तो जानिए चाणक्य की ये बातें

ईरान पर अमेरिका के प्रतिबंध लगाए जाने से पहले एक बार फिर कच्चे तेल की कीमतों ने रफ्तार पकड़ ली है। पिछले कुछ दिनों से लगातार इसकी कीमतों में बढ़ोतरी जारी है। ब्रेंट क्रूड 80 डॉलर प्रति बैरल का आंकड़ा पार कर चुका है।

इसे भी पढ़ें: आज है हिंदी दिवस, जानें कैसे हुई इसकी शुरूआत