अपने रिजल्ट से खुश नहीं है इंटर टॉपर खुशबू !

by TrendingNews Desk

बिहार इंटरमीडिएट साइंस,आर्ट्स और कॉमर्स के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं| पिछले साल के परिणामों से अगर तुलना करें तो इस साल रिजल्ट काफी खराब आया है खासकर साइंस और आर्ट्स का| इस साल की साइंस टॉपर बनी हैं औरंगाबाद की रहने वाली खुशबु कुमारी| खुशबु सिमुलतला आवासीय विद्यालय की छात्रा हैं|

हालांकि खुशबू इस साल की साइंस टॉपर हैं लेकिन वो इस रिजल्ट से खुश नहीं है | खुशबू को उम्मीद थी उसे 95 फीसदी से ज्यादा मार्क्स आएंगे लेकिन उन्हें 500 में से कुल 431 अंक मिले हैं| खुशबू को आश्चर्य है कि उसके मार्क्स इतने कम क्यूं आए|
साइंस टॉपर खुशबू और उसकी बहन दोनों सिमुलतला की छात्रा हैं| वो बताती है कि दोनों ने काफी मेहनत की थी लेकिन रिजल्ट मेहनत के अनुसार नहीं आया| मैथ में 98, फिजिक्स में 91, और कमेस्ट्री में 91, और इंग्लिश में 73 अंक मिले हैं| खुशबू आश्चर्य जताते हुए कहती है कि उसे विश्वास नहीं हो रहा कि हिंदी में उसे सिर्फ 78 मार्क्स मिले हैं| खुशबू ने कहा कि वो रीवैल्यूनशन के लिए बोर्ड में अप्लाई करेगी|
खुशबू JEE Mains में भी सफलता हासिल कर चुकी है और वो आगे इंजीनियर बनना चाहती हैं|