लालू की तबीयत नासाज, हाल जानने अस्पताल पहुंचे तेजस्वी यादव

by Mahima Bhatnagar

पटना। आरजेडी के प्रमुख और बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव की तबीयत में लगातार गिरावट आ रही है। जिसकी जानकारी उनके बेटे तेजस्वी यादव ने सोमवार को दी। बता दें कि, तेजस्वी अपने पिता से मिलने सोमवार को मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टिट्यूट अस्पताल पहुंचे थे।

इसे भी पढ़ें: बिहार में महिला सुरक्षा को लेकर कांग्रेस ने लॉन्च किया इंदिरा शक्ति एप

तेजस्वी यादव ने लालू यादव की तबीयत को लेकर ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, मैं अपने पिता की तबीयत जानने मुंबई स्थित एशियन हार्ट इंस्टिट्यूट अस्पताल आया हूं। उनकी सेहत में लगातार हो रही गिरावट ने काफी चिंता बढ़ा दी है। मैं दुआ करता हूं की वह जल्द से जल्द ठीक हो जाए। उनकी देखभाल के लिए डॉक्टरों की पूरी टीम तैनात है।

इसे भी पढ़ें: राजीव गांधी की आज 75वीं जयंती, पीएम मोदी ने ट्वीट कर किया याद

आपको बता दें कि, लालू यादव की तबीयत काफी समय से खराब चल रही है। उन्हें खराब सेहत के चलते पहले रांची के अस्पताल में भर्ती कराया गया, उसके बाद दिल्ली के एम्स जहां से उन्हें 1 महीने के अंदर छुट्टी मिल गई थी। लेकिन तबीयत में सुधार ना होने के कारण उन्हें फिर मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

इसे भी पढ़ें: केरल में जलप्रलय के बाद अब बढ़ा संक्रामक बीमारियों का खतरा