अमरनाथ यात्रा रूट पर भूस्खलन, 3 की मौत, कई घायल, रेस्क्यू जारी

by Mahima Bhatnagar

नई दिल्ली। अमरनाथ यात्रा जिसमें हजारों भक्त भोले के दर्शन करने पहुंचे हैं, उन्हें एक हादसे का सामना करना पड़ा। हादसा मंगलवार की शाम को हुआ जब तेज बारिश के कारण वहां भूस्खलन हो गया। इस हादसे में करीब 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए हैं।

इसे भी पढ़ें: 2024 से कर सकेंगे पटना मेट्रो में सफर, कुछ ऐसा होगा रूट

आपको बता दें कि, भूस्खलन की ये घटना जम्मू-कश्मीर के गांदेरबल जिले में हुई। यहां बालटाल मार्ग पर रेलपत्री और बरारीमार्ग के बीच भूस्खलन हुआ। हादसे की जानकारी से हर कोई सहमा हुआ था, लेकिन सेना की झूज-बुज से वहां समय रहते सब समान्य कर दिया गया।

हादसे की जानकारी मिलते ही राजनाथ सिंह ने दुख जताया। उन्होंने कहा कि, हादसा काफी बड़ा था, जिसके कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामन करना पड़ा। जिन लोगों की इस हादसे में मौत हुई है, उनके परिवाजनों को भगवान हिम्मत दे, साथ ही साथ जो लोग इस हादसे में घायल हुए हैं वो जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।

इसे भी पढ़ें: जोरदार बारिश के कारण गिरा मुंबई के अधेंरी रेलवे स्टेशन का ओवरब्रिज, कोई हताहत नहीं

खबर है कि, यह ग्रुप बालटाल मार्ग के जरिए अमरनाथ के दर्शन को जा रहा था। उसी दौरान रास्त में भूस्खलन होने की चपेट में आ गया। देर रात को ही एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आईटीबीपी, एमआरटी, सीआरपीएफ सारी सेना एक साथ बचाव कार्य में लग गई।

बता दें कि जम्मू-कश्मीर में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है। 28 जून से अमरनाथ यात्रा शुरू हुई, जिसके बाद से ही लगातार बारिश के कारण यात्रा बाधित हो रही है। यहां तक कि एक पूरा दिन यात्रा निलंबित भी की गई थी।