पश्चिम बंगाल

इतिहास

पश्चिम बंगाल भारत के पूर्वी भाग में स्थित एक राज्य है। इसकी राजधानी कोलकाता है। इसके पड़ोस में नेपाल, सिक्किम, भूटान, असम, बांग्लादेश, ओडिशा, झारखंड और बिहार हैं। उत्तर में हिमालय पर्वत श्रेणी का पूर्वी हिस्सा से लेकर दक्षिण में बंगाल की खाड़ी तक प्रदेश की भौगोलिक दशा में खासी विविधता नजर आती है। यही मैदानी क्षेत्र, पूर्व में बांग्लादेश में भी काफी विस्तृत है। यह राज्य भारत के पूर्वी भाग में 88,853 वर्ग किमी के भूखंड पर फैला है।

पश्चिम बंगाल में नृत्य, संगीत तथा चलचित्रों यहां की परंपरा है। दुर्गापूजा यहां पर काफी उत्साह के साथ मनाई जाती है। साथ ही क्रिकेट और फुटबॉल यहां के लोकप्रियतम खेलों में से हैं। यहां के लोग मछली-भात बहुत पसंद करते हैं। यह प्रदेश अपनी मिठाईयों के लिये भी काफी प्रसिद्ध है – रसगुल्ले का आविष्कार भी यहीं हुआ था।

मुख्य पर्यटन स्थल

दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे, विक्टोरिया मेमोरियल, टाइगर हिल दार्जिलिंग, हावडा ब्रिज

पश्चिम बंगाल की जनसंख्या 2012 : 9.03 करोड़

पश्चिम बंगाल की भाषाबंगाली, अंग्रेजी

पश्चिम बंगाल (West Bengal)