राजनाथ सिंह ने किया बंगाल में सभी 42 सीटें जीतने का दावा

by Madhvi Bansal
Rajnath singh

राजनाथ सिंह ने कहा कि ममता बनर्जी और उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस भाजपा की लहर के साथ इस तरह के तनाव में हैं कि, वे प्रधानमंत्री मोदी के फोन का जवाब भी नहीं दे रहे हैं। राजनाथ सिंह ने कहा कि पूरा देश समझ सकता है कि भाजपा की लहर पूरे बंगाल में फैल रही है, पार्टी सभी लोकसभा सीटों पर जीत का झंडा लहराएगी। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम बंगाल में भगवा लहर होने का दावा किया है।

इसे भी पढ़ें: 21 मई 1991 एक ऐसी घटना जिसने पूरे देश को हिला कर रख दिया

राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राज्य की सभी 42 लोकसभा सीटें जीतेगी। पश्चिम बंगाल की सभी 42 सीटों पर भाजपा की जीत का दावा करते हुए, राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा की लहर ने मुख्यमंत्री को दबाव में रखा है।

इसे भी पढ़ें: प्रियंका गांधी ने किसके डर से बनारस सीट से वापस लिया नाम?

राजनाथ सिंह की योजना

कांथी में एक रैली को संबोधित करते हुए, राजनाथ ने कहा कि ममता बनर्जी और उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस भाजपा की लहर के साथ कही ज्याद हद तक तनाव में है जिसकी वजह से वह किसी भी प्रकार के फ़ोन कॉल्स का तो जवाब दे पा रहे हैं और ना ही किसी योजना को अंजाम दे पा रहे हैं

राजनाथ सिंह ने कहा कि पार्टी यहां सभी लोकसभा सीटों पर जीत का झंडा लहराएगी। राजनाथ ने लोगों को याद दिलाया कि कैसे ममता बनर्जी ने वादा किया था कि अगर वह मुख्यमंत्री बनती हैं, तो वह देवी मां मानुष की रक्षा करेंगी, लेकिन ये जांचा गया है कि तीनों में से कोई एक भी सुरक्षित नहीं है।

इसे भी पढ़ें: फानी तूफान बना लोगों के लिए आफत

ममता बनर्जी पर राजनाथ सिंह का आरोप

राजनाथ सिंह ने बंगाल सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि ममता बनर्जी ने मुख्यमंत्री बनने से पहले जो वादे किए थे, वह उन्हें पूरा करने में विफल रहीं। राजनाथ सिंह का लोगों से यह कहना है कि अब आम जनता को किसी भी प्रकार की चिंता करने की जरूरत नहीं है और जनता बेफिक्र होकर मतदान कर सकती है।