मुंबई हमले का आरोपी डेविड हेडली पर जेल में हमला, लड़ रहा है मौत की जंग

by Mahima Bhatnagar

नई दिल्ली। 26/11 मुंबई आतंकी हमले का आरोपी डेविड हेडली पर अमेरिका की शिकागो जेल में जानलेवा हमाल हुआ है। जिसमें वो गंभीर रुप से घायल हो गया है। जिसके बाद उसे शिकागो के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां वो मौत से जूझ रहा है।

इसे भी पढ़ें: बंगाल में चली बीजेपी की हवा, शामिल हो रहे हैं लेफ्ट कार्यकर्ता

कैदियों के हमले से घायल हुआ हेडली

बताया जा रहा है कि, शिकागो की जेल में दो कैदियों ने 8 जुलाई को हेडली पर हमला किया था। हमला इतना ज्यादा था कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद उसे शिकागो के एक अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। उसे सीसीयू में रखा गया है, और 24 घंटे उस पर निगरानी रखी जा रही है। जिन लोगों ने हेडली पर हमला किया है, वे दोनों भाई हैं और पुलिसकर्मियों पर हमले के आरोप में अभी जेल में बंद हैं।

इसे भी पढ़ें: बिहार में सूखे के हालात को देखते हुए सरकार ने लिए यह अहम फैसले

गौरतलब है कि हेडली लश्कर-ए-तैयबा के अंडरकवर एजेंट के तौर पर काम करता था। उसने मुंबई हमले के लिए विस्तार से जानकारियां जुटाईं और पाकिस्तान में लश्कर के ट्रेनिंग कैंप में हिस्सा लिया। हमले से पूर्व उसने भारत आकर हमले के ठिकानों की रेकी की। हेडली सितंबर 2006 से जुलाई 2008 के बीच पांच बार भारत आया। हमले की ठिकानों की तस्वीरें लीं और पाकिस्तान जाकर चर्चा की।

इसे भी पढ़ें: बारिश के बाद मुंबई में फैला इस बीमारी का खतरा, रहें सावधान

24 जनवरी 2013 को अमेरिका की संघीय अदालत ने दोषी करार दिया था। मुंबई हमले में भूमिका के लिए 35 साल की जेल हुई।