मुंबई में इमारत ढहने से अब तक 33 लोगों की मौत

by TrendingNews Desk
मुंबई में इमारत गिरी

मुंबई: मायानगरी में 117 साल पुरानी इमारत के ढहने के बाद मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। बचाव एवं राहत कार्य के दौरान इस छह मंजिली इमारत के मलबे से 11 शवों को निकाला गया है। अब तक इस हादसे में मरने वालों की संख्या 33 हो गई है। आपको बता दें कि यह इमारत गुरुवार को सुबह 8.25 बजे ढह गई थी।मलबे में दबे लोगों को ढूंढने के लिए तलाशी एवं बचाव कार्य जारी है। दक्षिण मुंबई के भिंडी बाजार में मौलान शौकत अली मार्ग पर हुसैनी इमारत को छह साल पहले ही खतरनाक घोषित किया जा चुका था।