कोरोना अपडेट्स: नए मामलों और मृत्युदर में गिरावट के साथ देश अनलॉक की तरफ बढ़ता हुआ

by Shatakshi Gupta
covid-19

भारत ने बीते दिन 58,419 नए कोविड-19 मामले दर्ज किए। यह पिछले 2 महीने में एक दिन में आए नए मामलों में सबसे कम है। देश में अब सक्रिय मामले गिरकर 7.29 लाख रह गए हैं। महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल तीन राज्य हैं जहां वर्तमान में एक लाख से अधिक सक्रिय मामले हैं। पिछले दिन हुई 1,576 मौतों के साथ, मरने वालों की संख्या 3.85 लाख से अधिक हो गई है।

कोरोना अपडेट्स
  • हरियाणा सरकार ने रविवार को कोविड-19 लॉकडाउन को 28 जून तक एक और सप्ताह के लिए बढ़ा दिया, लेकिन कॉरपोरेट दफ्तरों को पूर्ण उपस्थिति के साथ संचालित करने की अनुमति देते हुए शादियों और अन्य समारोह पर लगाए गए प्रतिबंधों में ढील दीहै।
  • दिल्ली सरकार ने रविवार अनलॉक को बढ़ाने की घोषणा करते हुए सार्वजनिक पार्क, उद्यान और गोल्फ क्लब,बार इतायदीखोलने की इजाज़तदे दी है। सोमवार से दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक 50 प्रतिशत क्षमता के साथ बार चालू हो जाएंगे। राष्ट्रीय राजधानी ने 14 जून को रेस्तरां को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोलने की अनुमति दी थी।नए आदेश में बाजार और शॉपिंग मॉल को पूरी क्षमता से संचालित करने की अनुमति दी गई है।
  • दूसरी ओर, तमिलनाडु सरकार ने रविवार को अपने कोविड लॉकडाउन को एक और सप्ताह के लिए बढ़ा दिया। केस लोड के आधार पर, राज्य के 38 जिलों के लिए कुछ छूटों की घोषणा की गई है। 
  • जम्मू और कश्मीर राज्य कार्यकारी समिति (एसईसी) ने रविवार को कोविड की स्थिति में महत्वपूर्ण सुधार के कारण प्रतिबंधों में और ढील देने के साथ, 20 में से आठ जिलों से सप्ताहांत कर्फ्यू हटाने की घोषणा की।

इसे भी पढ़ें: क्या है कोविड–19 का डेल्टा वेरिएंट? जानिए कितना घातक है ये

  •  गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने शनिवार को लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा की। कोरोना वायरस महामारी के कारण राज्य में 28 जून तक कर्फ्यू लगाया गया है। राज्य स्तरीय कर्फ्यू को 28 जून 2021 को सुबह 7 बजे तक बढ़ाया गया है।
  • उत्तर प्रदेश में भी अनलॉक के अगले चरण का ऐलान कर दिया गया है। इसके तहत योगी सरकार ने कोरोना पाबंदियों में और रियायत दे दी है, जो पूरे राज्य में सोमवार से लागू होंगी. राज्य के सभी 75 जिलों में नाइट कोरोना कर्फ्यू में 21 जून से दो घंटे की और छूट देने का फैसला लिया गया है तो सप्ताह में पांच दिन दुकान और बाजारों के साथ मॉल व रेस्‍टोरेंट भी खुल सकेंगे।
एक नज़र आंकड़ों पर:

पिछले 24 घंटों में कुल नए मामले आए: 58,419

पिछले 24 घंटों में कुल मौतें: 1,576

पिछले 24 घंटों में कुल ठीक हुए मरीज: 87,619

अब तक कुल संक्रमित: 2,98,81,965

अब तक कुल मौतें: 3,86,713

कुल सक्रिय मामले: 7,29,243

कुल टीकाकरण डोज: 27,66,93,572

इसे भी पढ़ें: मेट्रो में सफर करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें