मगध विश्वविद्यालय के 21 प्राचार्यों की नियुक्ति गैर कानूनी: पटना हाईकोर्ट

by TrendingNews Desk
पटना हाईकोर्ट

पटना हाईकोर्ट ने मगध विश्वविद्यालय के 21 प्राचार्यों की नियुक्ति को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है। प्राचार्यों की नियुक्ति में हुई व्यापक धांधली और गड़बड़ी के आरोपों को सही मानते हुए पटना हाईकोर्ट की दो जजों की खंडपीठ ने 21 प्राचार्यों की नियुक्ति को निरस्त करने का आदेश दिया है। खंडपीठ ने कहा कि हाइकोर्ट की एकलपीठ ने इन प्राचार्यों की नियुक्ति को रद्द करने का जो फैसला दिया था, वह सही है। न्यायाधीश अजय कुमार त्रिपाठी और न्यायाधीश राजीव रंजन प्रसाद के दो सदस्यीय खंडपीठ ने डॉ सुनील सुमन व अन्य की अपीलों को ख़ारिज करते हुए यह फैसला सुनाया। खंडपीठ ने राज्य सरकार के आदेश पर निगरानी विभाग द्वारा की जा रही जांच को जल्द पूरा करने को कहा है। साथ ही यह भी आदेश दिया है कि जांच में इस बात का ध्यान रखा जाये कि कोई भी दोषी बख्शा नहीं जाये।

यह भी पढ़ें-गोपालगंज हादसा: राज्य सरकार की बड़ी कार्रवाई,चीनी मिल मालिक समेत तीन गिरफ्तार
बताते चले कि मगध विश्वविद्यालय में कुल 22 प्राचार्यों की नियुक्ति दो फरवरी, 2012 को की गयी थी। 22 में केवल 21 प्राचार्यों ने ही योगदान दिया था। 29 मार्च, 2012 को मगध प्रमंडल के आयुक्त ने जांच रिपोर्ट सौंपी। 12 सितंबर, 2014 को 21 प्राचार्यों की नियुक्ति को हाईकोर्ट के न्यायाधीश शिवाजी पांडेय की एकलपीठ ने नियुक्ति को निरस्त कर दिया। वर्ष 2015 में हटाये गये 21 प्राचार्यों ने एकलपीठ के आदेश को खंडपीठ में चुनौती दी थी, जिस पर दो सदस्यीय खंडपीठ ने गुरुवार को अपना फैसला सुनाया।

इनकी नियुक्ति हुई निरस्त-
1.शैलेश कुमार श्रीवास्तव, प्राचार्य, एएनएस कॉलेज, औरंगाबाद
2.राजीव रंजन, प्राचार्य, जेजे कॉलेज, बिहटा, पटना
3.आनंद कुमार सिंह, प्राचार्य, डीएन सिन्हा कॉलेज,जहानाबाद
4.राजेश शुक्ला, प्राचार्य, जेएल कॉलेज, खगौल, दानापुर
5.सीके वर्मा, प्राचार्य, आरएलएस यादव कॉलेज, बख्तियारपुर, पटना
6.जवाहर प्रसाद सिंह, प्राचार्य, एसयू कॉलेज, हिलसा,
7.राज कुमार मजूमदार, प्राचार्य, एसपीएन कॉलेज, नालंदा
8.गणेश महतो, प्राचार्य, दाउदनगर कॉलेज, औरंगाबाद
9.फूलो पासवान, प्राचार्य, राम लखन सिंह यादव कॉलेज, औरंगाबाद
10.सुशीला दास, प्राचार्य, आरपीएन कॉलेज, पटना सिटी

यह भी पढ़ें-ये किताबें पढ़ोगे तो बनोगे बिहार की राजनीति का ज्ञाता…

11.तपन कुमार शांडिल्य, मगध विश्वविद्यालय मुख्यालय
12.ओम प्रकाश सिंह, प्राचार्य, एसएन सिन्हा कॉलेज, औरंगाबाद
13.सतीश चंद्र, प्राचार्य, विक्रम कॉलेज, पटना
14.दिलीप कुमार, प्राचार्य, नौबतपुर कॉलेज, पटना
15.सत्येंद्र प्रजापति, प्राचार्य, एसएन सिन्हा कॉलेज, बिहारशरीफ
16.एमएस हसन, प्राचार्य, शेरघाटी कॉलेज, गया
17.सुनील सुमन, पीएस कॉलेज, हिसुआ, नवादा
18.मीरा कुमार, प्राचार्य, जीबीएम महिला कॉलेज, गया
19.विजय रजक, प्राचार्य, अरवल कॉलेज, अरवल
20.जितेंद्र रजक, प्राचार्य, आरपीएस कॉलेज, मोकामा, पटना
21.विनोद कुमार, प्राचार्य, जवाहरलाल नेहरू कॉलेज मोकामा, पटना