फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, कीमत 90 के पार

by Mahima Bhatnagar

नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों ने लोगों को परेशान कर रखा है। जिसको लेकर देश के कई राज्यों में भारत बंद बुलाया गया। इनके बढ़ते दामों को लेकर विपक्ष भी सड़क पर उतर गया है, और मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन इसका भी असर पेट्रोल-डीजल के दामों में दिखाई नहीं दे रहा है। भारत बंद के अगल दिन भी पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: भारत बंद: मोदी सरकार पर बरसे राहुल गांधी, कही ये बात

इतने रूपये लीटर पहुंचा पेट्रोल-डीजल

आज राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 80.87 रूपये प्रति लीटर और डीजल 72.97 रूपये लीटर पहुंचा। वहीं मुंबई में पेट्रोल 15 पैसे बढ़कर 88.26 रूपये प्रति लीटर तक पहुंचा गया। वहीं 15 पैसे की बढ़ोतरी के साथ डीजल 77.47 रूपये प्रति लीटर हो गया है।

इसे भी पढ़ें: भारत बंद: तेल कीमतों को लेकर रामलीला मैदान में कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-सोनिया धरने पर

बड़े शहरों के अलावा छोटे शहरों में भी पेट्रोल-डीजल के दामों में आग लगती हुई दिख रही है। महाराष्ट्र के परभानी शहर में सोमवार को पेट्रोल का दाम 90 पार कर गया। यहां पेट्रोल 90.05 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं डीज़ल का दाम 77.92 रुपए प्रति लीटर है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र उन राज्यों में शामिल है जहां पर पेट्रोल-डीज़ल पर सबसे ज्यादा वैट वसूला जाता है। और परभानी में अन्य जगहों से इसलिए दाम अलग है क्योंकि वहां की लोकल पंचायत भी वैट वसूलती है।

इसे भी पढ़ें: भारत बंद: बिहार में चली लाठी, म.प्र में कंग्रेसियों ने की पेट्रोल पंप पर तोड़फोड़