रक्षा मंत्रालय की संसदीय समिति में मिली प्रज्ञा ठाकुर को जगह

by Mahima Bhatnagar
sadhvi

नई दिल्ली। मालेगांव बम धमाकों की आरोपी और भोपाल से बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को डिफेंस पैनल जगह मिल गई है। मिली जानकारी के अनुसार, रक्षा मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति में प्रत्रा ठाकुर को भी शामिल किया गया है। समिति में कुल 21 सदस्य हैं और इसके प्रमुख रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हैं।

21 सदस्यों की समिति में फारूक अब्दुल्ला और पवार

रक्षा मंत्रालय की संसदीय समिति में 21 सदस्यों को शामिल किया गया है। सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के साथ इसमें विपक्षी दलों के प्रमुख चेहरे भी इसमे शामिल हैं। विपक्षी सांसदों में जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला और एनसीपी प्रमुख शरद पवार का नाम सामने आया है। हालांकि, प्रज्ञा का नाम इस समिति में होने के कारण विवादों का कारण बनता नजर आ रहा है।

इसे भी पढ़ें:  महाराष्ट्र में सरकार बनाने पर प्रयास जारी, आज पीएम मोदी से मिलेंगे शरद पवार

भोपाल से लोकसभा सांसद हैं प्रज्ञा ठाकुर

sadhvi pragra

मालेगांव बम धमाकों की आरोपी प्रज्ञा ठाकुर लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह को हराकर सांसद बनी हैं। लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान गोडसे पर की टिप्पणी के कारण प्रज्ञा की काफी आलोचना हुई थी। भोपाल से सांसद प्रज्ञा अपने आक्रामक विवादित बयानों के लिए काफी चर्चित रही हैं।

इसे भी पढ़ें: धरने पर बैठे जेएनयू के छात्रों पर पुलिस ने बरसाई लाठियां, कई घायल

बीजेपी सांसदों पर मारक शक्ति प्रयोग का किया था दावा

पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की मौत पर भोपाल से सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने विवादित बयान दिया था। ठाकुर ने दावा किया था कि बीजेपी नेताओं पर विपक्षी दल के सदस्य मारक शक्तियों का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया था कि एक संन्यासी ने उनसे ऐसा कहा है कि बीजेपी नेताओं की असमय मृत्यु का कारण विपक्षी दलों द्वारा मारक शक्ति का प्रयोग है।