पंजाब में पटाखे के गोदाम में विस्फोट, 5 की मौत कई घायल

by TrendingNews Desk

पंजाब में पटाखों के गोदाम में हुए एक शक्तिशाली विस्फोट में कम से कम 5 लोगों की जान चली गई। इस हादसे में 18 से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं, जिनमें से कइयों की हालत गंभीर बनी हुई है। यह घटना संगरूर जिले की है। जानकारी के मुताबिक यह पटाखों का अवैध गोदाम था। दिरबा शहर के पास सुल्लर घरात गांव में अवैध रूप से चल रहे इस गोदाम में अचानक विस्फोट हुआ। विस्फोट कितना शक्तिशाली था इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इस विस्फोट से आसपास के मकानों को भी नुकसान पहुंचा है।

बताया जा रहा है कि इलाके में और भी अवैध पटाखों के गोदाम हैं। फिलहाल पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी है।