आज अमेठी से नामांकन भरेंगे राहुल गांधी

by Mahima Bhatnagar
rahul gandhi

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज अपनी लोकसभा सीट अमेठी से नामांकन भरेंगे। साथ ही वो निर्वाचन क्षेत्र में रोड शो करेंगे। राहुल गांधी अमेठी में अपनी चौथी रैली करने वाले हैं।

इसे भी पढ़ें: पीएम मोदी का कांग्रेस पर जोरदार पलटवार, पढ़कर हैरान हो जाएंगे आप

आज भरेंगे राहुल नामांकन

कांग्रेस के जिला इकाई प्रवक्ता अनिल सिंह ने बताया कि, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को नामांकन पत्र भरने वाले हैं। उन्होंने बताया कि, नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान राहुल गांधी की मां और यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी के साथ बहन एवं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी साथ रहेंगी। कांग्रेस अध्यक्ष पर्चा दाखिल करने से पहले मुंशीगंज से गौरीगंज के बीच 3 किलोमीटर तक रोड शो भी करेंगे।

इसे भी पढ़ें: बीजेपी ने जारी किया 2019 लोकसभा चुनाव का घोषणा पत्र

गौरतलब है कि राहुल पिछले 15 साल से अमेठी का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। 2014 के चुनाव की तरह इस बार भी उनका मुकाबला भाजपा की स्मृति ईरानी से है। स्मृति को 2014 के चुनावों में राहुल के हाथ पराजय का सामना करना पड़ा था।

इसे भी पढ़ें: इस परेशानी का शिकार हुए सीएम कमलनाथ

स्मृति ईरानी 11 अप्रैल को अमेठी लोकसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल करेंगी। भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी ने बताया कि स्मृति ईरानी को अपना नामांकन पत्र 17 अप्रैल को दाखिल करना था, लेकिन उस दिन छुट्टी होने के कारण अब वह अपना नामांकन पत्र 11 अप्रैल को दाखिल करेंगी।

इसे भी पढ़ें: 2019 लोकसभा चुनाव: पढ़ें कब और कितने चरणों में डाले जाएंगे वोट