राहुल गांधी का राजनीतिक सफर

by Mahima Bhatnagar
Rahul-gandhi

नई दिल्ली। कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके राहुल गांधी उत्तर प्रदेश के अमेठी से लोकसभा सांसद भी रहे हैं। इस लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी का मुकाबला बीजेपी नेता स्मृति ईरानी से हुआ। जिसमें राहुल विजयी रहे। लेकिन 2019 में इस सीट को लेकर हुए मुकाबले ने राहुल को हार का मुंह दिखाया। राहुल के कुछ ऐसे ही राजनीतिक सफर के बारे में आज हम आपको बताएगे।

इसे भी पढ़ें: जानें कब-कब विवादों में रहा जेएनयू

राहुल गांधी का राजनीति में पहला कदम

Rahul gandhi

राहुल गांधी जिनका जन्म 19 जून 1970 को नई दिल्ली में हुआ। राहुल गांधी भारतीय लोकतंत्र की राजनीतिक धारा के प्रमुख आधार माने जाने वाले नेहरू-गांधी परिवार के वंशज हैं। राहुल गांधी-नेहरू परिवार की पांचवी पीढ़ी के नेता हैं। राहुल के पिता राजीव गांधी, उनकी दादी इंदिरा गांधी देश के प्रधानमंत्री रहे। राहुल गांधी की मां सोनिया गांधी उनसे पहले कांग्रेस की अध्यक्ष थीं, उसके बाद राहुल गांधी बने। लेकिन अब उन्होंने इस सीट से इस्तीफा दे दिया। राहुल की बहिन प्रियंका गांधी वाड्रा को हाल ही में कांग्रेस का महासचिव बनाया गया है।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली विधानसभा चुनाव: 8 फरवरी को डाले जाएंगे वोट, 11 को नतीजों का होगा ऐलान

राहुल की प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली के सेंट कोलंबस स्कूल में हुई। बाद में वे उत्तराखंड के प्रसिद्ध दून विद्यालय में पढ़े। राहुल गांधी ने हार्वर्ड विश्वविद्यालय के रोलिंस कॉलेज फ्लोरिडा से सन 1994 में कला स्नातक की उपाधि प्राप्त की। साल 1991 में उनके पिता राजीव गांधी की हत्या के बाद सुरक्षा कारणों से उन्हें कॉलेज से अपनी पहचान को छुपानी पड़ी। सन 1995 में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के ट्रिनिटी कॉलेज से उन्होंने एमफिल की उपाधि प्राप्त की।

इसे भी पढ़ें: 100 से ज्यादा बच्चों की मौत, दो अस्पताल, दो सरकारें- पढ़ें कब क्या हुआ

चुनावी मैदान में राहुल गांधी

rahul

राहुल ने साल 2004 में अमेठी से पहला लोकसभा चुनाव लड़ा था, और जीत हासिल की थी। सन 2006 के जनवरी महीने में हैदराबाद में कांग्रेस के समूह में पार्टी के सदस्यों ने राहुल गांधी को महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित किया। राहुल गांधी को 24 सितंबर 2007 को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का महासचिव नियुक्त किया गया। उन्हें एनएसयूआई और भारतीय युवा कांग्रेस का प्रभार सौंपा गया। इसके बाद 2009 के आम चुनावों में भी वे जीते और साथ में कांग्रेस को बड़ी जीत मिली जिसका श्रेय उन्हें दिया गया।

जनवरी 2013 में उन्हें भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने अमेठी की लोकसभा सीट पर पुनः जीत दर्ज की। राहुल गांधी 16 दिसंबर 2017 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष बनाए गए। 2018 में हुए विधानसभा चुनाव म.प्र, छत्तीसगढ़ और राजस्थान की जीत का श्रेय राहुल गांधी को मिला। उनकी राजनैतिक रणनीतियों में जमीनी स्तर पर सक्रियता को बल देना, ग्रामीण जनता के साथ गहरे संबंध स्थापित करना और कांग्रेस में आंतरिक लोकतंत्र को मजबूत करने की कोशिश करना प्रमुख है।