बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए गुजरात से आया 5 करोड़ का चेक

by Mahima Bhatnagar

पटना: बिहार में आई भयानक बाढ़ की वजह से अब तक 500 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वही बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए देश के अन्य राज्यों से सहायता मिलनी शुरू हो गई है। इसी क्रम में गुजरात के शिक्षा मंत्री भूपेंद्र सिंह चूड़ासामा ने पटना पहुंच कर सीएम नीतीश कुमार को बाढ़ राहत कोष के लिए गुजरात सरकार की तरफ से 5 करोड़ रुपये का चेक सौपा। चेक सौंपते वक्त वहां डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी भी मौजूद थे। गौरतलब है की 2008 में बिहार में आई बाढ़ के समय नीतीश कुमार ने गुजरात सरकार द्वारा बाढ़ पीड़ितों के लिए दी गई राशि को लौटा दिया था।