हैप्पी बर्थडे दबंग खान…

by Mahima Bhatnagar
salman

नई दिल्ली। बॉलीवुड के दबंग खान, बजरंगी भाईजान का आज 53वां बर्थडे है। सलमान खान के बर्थडे का सबसे ज्यादा इंतजार उनके फैंस करते हैं। क्योंकि वो उनके और उनकी मूवी के दिवाने जो हैं। हर कोई उन्हें चाहता है। दिल से प्यार करता है। फैंस की यही चाहत भाईजान को तरक्की की उंचाईयों तक लेकर जाती है। हर साल उनके जन्मदिन पर हजारों की संख्या में फैंस उनके घर के बाहर उनसे मिलने आते हैं। उनकी लंबी आयु की कामना करते हैं, साथ ही साथ यह उम्मीद लगाकर रखते हैं, वो अच्छी मूवी में काम करें और उन्हें देखकर फैंस खुश रहें।

सलमान ने इन फिल्मों से जीता लोगों का दिल

मैंने प्यार किया

मैंने प्यार किया… एक ऐसी मूवी जिससे सलमान के बॉलीवुड करियर की शुरूआत हुई।यह बॉलीवुड में उनकी पहली मूवी है। इसमें उन्होंने प्रेम का किरदार निभाया। इस किरदार के साथ ही वो लोगों के दिलों में राज करने लगे, और उनके दिल के प्रेम बन गए।

हम दिल दे चुके सनम

हम दिल दे चुके सनम… इसमें सलमान ने एक ऐसे आशिक का किरदार निभाया है, जो अपने प्यार को पाने के लिए कुछ भी कर सकता है। इसमें सलमान समीर के किरदार में दिखाई दिए। एक बात और इस मूवी से ही सलमान और ऐश्वर्या के अफेयर की बाते सामने आई थी।

बजरंगी भाईजान

बजरंगी भाईजान… इस किरदार के बाद सलमान यूथ के ही नहीं बल्कि छोटे बच्चों के भी फेवरेज हो गए हैं। उनका एक डायलॉग आज भी लोग बोलते हुए दिखाई देते हैं, पाकिस्तान कैसे आए… और उनका जवाब तारो के नीचे से। उनके इस शांत स्वभाव ने लोगों को दिवाना कर दिया था।

ऐसी कई मूवी है जिससे सलमान ने लोगों की दिल जीता है। हमेशा वो ऐसी ही अच्छी मूवी करके अपने फैंस को खुश करते रहें। हैप्पी बर्थडे सलमान।