शहाबुद्दीन विरोधी गुट का दबदबा

by TrendingNews Desk

सिवान से शहाबुद्दीन के तिहाड़ जाने के बाद से लग रहा है कि जिले में उनकी राजनीतिक पकड़ कमजोर होती जा रही है| जानकारी के मुताबिक शहाबुद्दीन गुट को सिवान नगर परिषद अध्यक्ष पद चुनाव में करारी हार मिली है| कहा जा रहा है कि बीजेपी जिलाध्यक्ष मनोज सिंह के भाई की पत्नी सिंधु सिंह नगर परिषद की नई अध्यक्ष बनी हैं| सिवान-महाराजगंज नगर पंचायत से भी राजकुमारी देवी अध्यक्ष पद पर और उपाध्यक्ष पद पर दिनेश साह निर्वाचित हुए हैं जो ये माना जा रहा है कि शहाबुद्दीन के विरोधी गुट से ही ताल्लुक रखते हैं|