इन स्पेशल लोगों के साथ विदेश में छुट्टियां एन्जॉय कर रही हैं सुष्मिता, देखें फोटो

by Mahima Bhatnagar

मुंबई। काफी समय से बॉलीवुड से दूरी बना चुकी सुष्मिता इन दिनों अपने खास लोगों के साथ वक्त बिता रही हैं। वो इंडिया में नहीं बल्कि विदेश में अपनी छुट्टियां बिता रही हैं। जिसकी तस्वीरें और वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की। इन फोटोज में वो मस्ती करती नजर आ रही हैं।

सुष्मिता की इन वीडियो और फोटोज को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं, इसका अंदाजा आप उनके व्यूज देखकर लगा सकते हैं। वो जो भी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं, वो पलक झपकते ही काफी शेयर हो जाती है।

उन्होंने अपनी एक एक्सरसाइज की वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की जिसको लोगों ने काफी शेयर किया।

एक इंस्टाग्राम यूजर ने एक्ट्रेस की पोस्ट के कमेंट बॉक्स में लिखा, जीना इसी का नाम है। तो वहीं एक अन्य यूजर लिखता है, मैंने आपको कई बार देखा है लेकिन इस बार विश्वास नहीं होता कि यह आप ही हो। एक यूजर ने लिखा, मैम आप अवेसम हैं, आप महिलाओं की प्रेरणा हैं। वहीं एक फैन ने लिखा, आप जहां भी जाओ हमारा प्यार आपके साथ है।