बार-बार हमलोगों से ही सवाल क्यों?-तेजस्वी

by TrendingNews Desk

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव मीडिया पर भड़क गए| उन्होंने मीडिया पर दोहरी नीति अपनाने का आरोप लगाया| डिप्टी सीएम ने कहा कि जब जब लोगों ने लालू जी के खत्म होने की बात कही तब-तब वो उतनी मजबूती से उभरे हैं| उन्होने कहा कि मीडिया सुशील मोदी के आरोप को सही मान लेती है जबकि उनकी पार्टी जो आरोप लगाती है तो वो मीडिया सुशील मोदी से सवाल नहीं पूछ पाती| उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आखिर हमलोगों को ही जवाब क्यों देना पड़ता है| हमलोग सुप्रीम कोर्ट से जीत चुके हैं और बार बार एक ही परिवार की जांच की जांच क्यों हो? तेजस्वी यादव ने कहा कि सुशील मोदी पर राजद की तरफ से लगाए गए सारे आरोप सहीं है, और उसे पार्टी प्रमाणित करने को भी तैयार है|
तेजस्वी यादव ने कहा कि चुनाव आयोग की गाइडलाइन से हिसाब से सबकुछ किया गया है| कुछ भी गैरकानूनी नहीं है| लालूजी प्रेस कांफ्रेस अपनी बात कह चुके हैं, फिर भी आपलोगों को संतुष्टि क्यों नहीं होती है|